टॉयलेट में कैमरा छिपाकर छात्राओं ने अपनी ही साथी का बनाया वीडियो, की गईं सस्पेंड
कर्नाटक के उडुपी शहर के एक कॉलेज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक कॉलेज में तीन छात्राओं ने अपनी ही क्लासमेट का टॉयलेट में वीडियो बना लिया। हालांकि तीनों छात्राओं को कालेज प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है।
ये मामला कर्नाटक के उडुपी शहर में स्थित नेत्र ज्योति कॉलेज का है, यहां पर बीते विगत बुधवार को दृष्टि रोग विज्ञान (ऑप्टोमेट्री) पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही तीन छात्राओं ने टॉयलेट में अपनी ही क्लासमेट की कथित तौर पर वीडियोग्राफी की। जिसके बाद कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ और कॉलेज प्रशासन ने तीनों छात्राओं को निलंबित कर दिया है।

पकड़े जाने पर हालांकि तीनों लड़कियों ने पीड़िता को ये बताया कि उसका वीडियो उन्होंने गलती से बना लिया, उनके टॉरगेट पर कोई और लड़कियां थीं। हालांकि, पीड़िता ने अपनी और दोस्तों से इसके बारे में बताया तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत करने की सलाह दी, इसके साथ ही पीड़िता की सहेलियों ने इस घटना को लेकर तीनों छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई करने लिए कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया।
नेत्र ज्योति कॉलेज के निदेशक रश्मि कृष्ण प्रसाद ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ये घटना बुधवार को हुई और अगले ही दिन तीन छात्राओं को निलंबित कर दिया गया था। दो मामलों में तीनों छात्राओं को निलंबित किया गया, जिसमें पहला वो मोबाइल फोन लेकर आईं जो कॉलेज में प्रतिबंधित है और दूसरा टॉयलेट में वीडियो बनाया। इसके साथ ही कॉलेज निदेशक ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर उनके सामने वीडियो हटवा दिया था।
डायरेक्टर के मुताबिक, तीनों लड़कियों ने पीड़िता को बताया कि उनके निशाने पर कुछ और लड़कियां थीं और गलती से उसका वीडियो बना लिया है।
हमने तीनों लड़कियों को तुरंत निलंबित कर दिया। हालांकि पीड़िता कुछ कारणों से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में अनिच्छुक थी, लेकिन हमने पुलिस को याचिका देकर घटना की जानकारी दी। हमने फॉरेंसिक जांच के लिए वीडियोग्राफी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी सौंप दिए। वहीं मालपे स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है और वे इसकी जांच कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये इन लड़कियों ने टॉयलेट में मोबाइल कैमरा छिपाकर रख दिया था। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये लड़कियां पहले भी ऐसे वीडियो बनाती रहीं हैं और उसका गलत इस्तेमाल कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications