'पूरे भारत में फेसबुक बंद कर देंगे...' कर्नाटक हाईकोर्ट ने किस बात को लेकर जारी की चेतावनी ?
हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट ने फेसबुक को चेतावनी देते हुए पूरे भारत में बंद करने की बात पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने ये बाद सऊदी अरब में कैद एक भारतीय के मामले की जांच को लेकर कही है।
दरअसल साल 2021 में शख्स की पत्नी ने जांच में देरी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस मामले में सुनवाई की।

दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकरनकाट्टे की रहने वाली कविता ने कोर्ट में ये याचिका दी थी। अब जस्टिस कृष्ण.एस.दीक्षित की बेंच ने सोशल मीडिया कंपनी को चेतावनी दी। बेंच ने कहा कि फेसबुक पूरी जानकारी के साथ वाली रिपोर्ट को एक हफ्ते के भीतर कोर्ट के सामने पेश करे।
बेंच ने फेसबुक को लताड़ लगाने के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी जवाब मांगा। कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि सऊदी अरब में एक भारतीय की फर्जी गिरफ्तारी के मामले में अब पर उनकी तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को भी जांच जारी रखने और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि याचिकाकर्ता कविता ने कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया कि सऊदी अरब की जेल में उनके पति बंद हैं। साल 2019 में सीएए और एनआरसी को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाला था। लेकिन कुछ समय बाद कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर सऊदी अरब के शासक और इस्लाम के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट डाले। शैलेश नाम के उस शख्स को जब पता लगा कि ऐसा हुआ है तो उन्होंने तुरंत पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन इस बीच सऊदी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया।
तब से लेकर अभी तक शैलेश जेल में बंद हैं। मंगलुरु पुलिस ने जांच करते हुए फर्जी फेसबुक अकांउट खोलने की जानकारी मांगी। लेकिन फेसबुक ने इसपर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी। ऐसे में शैलेश की पत्नी ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।












Click it and Unblock the Notifications