कर्नाटक में जारी है सियासी ड्रामा, नाराज विधायकों को मनाने में जुटी कांग्रेस
नई दिल्ली। दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सूबे में ये सियासी ड्रामा और तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस लगातार आरोप लगाती रही है कि बीजेपी कर्नाटक की गठबंधन वाली सरकार को गिराने की कोशिश में है और विधायकों को तोड़ने की साजिश कर रही है। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस के 5 MLA लापता हैं। जबकि कई विधायक कांग्रेस से इस्तीफा भी दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications