Karnataka में यात्री वाहन और KMF Milk Vehicle की भिड़ंत, मंदिर से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत

karnataka के हासन जिले में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मंदिरों से लौट रहे थे। karnataka hassan KMF milk vehicle Tempo traveller head on collision

Karnataka के हासन जिले में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मंदिरों से लौट रहे थे। कर्नाटक के अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर के पास टेंपो यात्री वाहन और केएमएफ दूध वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।

Recommended Video

    Bangalore में सड़कों का खस्ताहाल, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी |#shorts
    karnataka hassan KMF milk vehicle

    10 लोग घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    कर्नाटक मिल्क फेडरेशन और यात्री वाहन की टक्कर में 9 लोगों की मौत के बाद मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। पुलिस ने कहा है कि मृतकों के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    karnataka hassan KMF milk vehicle

    चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत

    हादसे के संबंध में दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक दूध का टैंकर, केएसआरटीसी बस और एक टेंपो ट्रैवलर (टीटी) की टक्कर हुई। दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे अर्सीकेरे तालुक के चेलुवनहल्ली के पास हुई। चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हुई है।

    दोनों बड़े वाहनों के बीच टेंपो कुचला

    बताया जा रहा है कि शिवमोग्गा की ओर जा रही बस ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टेंपो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और यात्री वाहन ने विपरीत दिशा से आ रहे दूध के टैंकर को टक्कर मार दी। दोनों बड़े वाहनों के बीच टेंपो कुचला गया। मरने वाले सभी नौ लोग टेंपो से यात्रा कर रहे थे।

    karnataka hassan KMF milk vehicle

    सड़क चौड़ीकरण का काम, भ्रम के कारण हादसा

    हादसा उस हाईवे पर हुआ, जिसे फोर लेन बनाने का काम प्रगति पर है। सड़क पर डायवर्जन को लेकर भ्रम होता है, ऐसे में इसे भी दुर्घटना का एक कारण माना जा रहा है। हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने बताया, पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया दुर्घटना में चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

    karnataka hassan KMF milk vehicle

    दो घायलों की हालत गंभीर

    कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम (KSRTC) की बस में सवार यात्रियों सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए हसन भेज दिया गया है। घटना बनावरा थाना क्षेत्र की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+