Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक संकट: गवर्नर ने स्पीकर को लिखा खत, कहा- आज ही हो विश्वास मत

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ जेडीएस-कांग्रेस सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने जा रही है। विश्वासमत प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जा चुका है और इस पर बहस हो रही है। इस बीच, कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला ने स्पीकर रमेश कुमार को लिखा है कि आज (गुरुवार) दिन के खत्म होने तक कुमारस्वामी सरकार को लेकर विश्वास मत की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। राज्यपाल का यह संदेश खुद स्पीकर रमेश कुमार ने सदन में पढ़ा।

Karnataka Governor tells Speaker KR Ramesh Kumar, Consider trust vote by end of the day

कर्नाटक के राज्यपाल ने विधानसभा स्पीकर को लिखे खत में कहा, 'विश्वास प्रस्ताव इस वक्त सदन के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि वह सदन का विश्वास हमेशा बनाए रखें। ऐसे में आज दिन के खत्म होने तक विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने पर विचार करें।' कांग्रेस ने गवर्नर के हस्तक्षेप पर आपत्ति जताई है। राज्यपाल के हस्तक्षेप पर कांग्रेस विधायक एचके पाटिल ने कहा, 'गवर्नर को संविधान के मुताबिक सदन की कार्यवाही में दखल नहीं देना चाहिए। मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वह सदन की कार्यवाही में दखल ना दें।

गुरुवार सुबह सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात की और उन्हें विश्वास मत पर एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, बासवराज बोम्मई, एसआर विश्वनाथ और एन. रविकुमार शामिल थे। इससे पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव को टालने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सियासी संकट को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष जब तक व्हिप के मुद्दे पर फैसला नहीं कर लेते तब तक के लिये इसे अमल में न लाया जाए।

दूसरी ओर, कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष बीएस येद्दियुरप्पा ने कहा कि, हम 101 प्रतिशत आश्वस्त हैं कि कुमारस्वामी के पास 100 से कम विधायक हैं। हम 105 हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कुमारस्वामी की विश्वासमत गिर जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+