'अब एनकाउंटर का समय, सरकार उठाएगी सख्त कदम', BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक के उद्यमिता मंत्री

नई दिल्ली, 29 जुलाई। कर्नाटक में आठ दिनों के भीतर दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बीजेपी वरिष्ठ नेताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कर्नाटक की भाजपा नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका मंत्री सी अश्वथ नारायण ने कहा है कि अब एनकाउंटर का समय आ गया है। सरकार को ऐसी हत्याओं पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Ashwath Narayan

कर्नाटक के मंत्री सी अश्वथ नारायण ने दक्षिण कन्नड़ जिले में आठ दिनों में दो हत्याओं के बाद मुठभेड़ में मारे जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी ताकि आगे ऐसी कोई हत्या न हो।
बता दें कि दक्षिण कन्नड़ जिले में कई हत्याओं के बाद वहां तनाव की स्थिति है। भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई को तीन लोगों ने हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और उन्होंने सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पीएफआई से संबंध रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नेट्टारू की मौत के बाद, गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 23 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति फाजिल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है। नेट्टारू और फाजिल के अलावा, एक 18 वर्षीय युवक, कासरगोड के एक दिहाड़ी मजदूर मसूद बी पर 19 जुलाई को हमला किया गया था और 21 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। तीनों हत्याओं की पुलिस जांच कर रही है। वहीं 30 जुलाई तक दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल, मुल्की, पनम्बूर और बाजपे पुलिस सीमा में धारा 144 लागू कर दी है।

ऐसे में कर्नाटक उद्यमिता मंत्री ने दोषियों के एनकाउंटर की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की कोई हत्या न हो। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मंत्री अश्वथ नारायण ने कह कि भविष्य में इस तरह की हत्याएं न हों इसके लिए सरकार सख्त कदम उठाएगी। वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम मुठभेड़ के लिए भी तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+