Karnataka Floor Test: बेंगलुरु के होटल गोल्ड फिंच में मिले दोनों लापता कांग्रेसी विधायक
बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए चल रहा सियासी ड्रामा अब दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है, राज्य में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने के बाद उपजे विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कर्नाटक में शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट कराया जाए।

बीएस येदुरप्पा की कुर्सी रहेगी या जाएगी?
ऐसे में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सीएम की कुर्सी पर विराजमान होने वाले बीएस येदुरप्पा के सामने आज शाम 4 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत साबित करना है। अगर वो ऐसा कर पाते हैं, तो उनकी कुर्सी बची रहेगी, अन्यथा सीएम बनने का मौका जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी को मिल सकता है।

आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल लापता
आज सुबह सभी विधायकों सदन में शपथ दिलाई गई लेकिन इस दौरान कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह-प्रताप गौड़ा पाटिल और बीजेपी के विधायक सोम शेखर रेड्डी सदन में शपथ लेने नहीं पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया।
डीके शिवकुमार ने लगाया संगीन आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने तुरंत आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके दोनों विधायकों को अगवा कर लिया है, सोम शेखर रेड्डी कांग्रेस के दोनों विधायकों का ख्याल रख रहे हैं और ये सबकुछ बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर हो रहा है। हालांकि भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध किया।

बेंगलुरु के होटल गोल्ड फिंच में मिले दोनों लापता कांग्रेसी विधायक
वैसे इस हंगामे के बाद खबर आई है कि दोनों विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल अब से थोड़ी देर पहले होटल गोल्ड फिंच में मिले हैं, कर्नाटक के डीजीपी ने होटल पहुंचकर वहां की तलाशी ली। जिसमें दोनों विधायक बरामद हुए हैं। हालांकि दोनों विधायकों के साथ सोम शेखर रेड्डी पुलिस को नहीं मिले हैं। खबर ये भी है दोनों विधायकों ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा है और सुरक्षा की मांग की है। मालूम हो कि आनंद प्रताप सिंह विजयनगर से और प्रताप गौड़ा पाटिल मस्की से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications