Karnataka Floor Test: होटल से बाहर आकर वापस गए विधायक ने बताया कांग्रेस के पास कितने एमएलए
होटल से बाहर आकर वापस गए विधायक, बताया कांग्रेस के पास कितने विधायक
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को बहुमत भाजपा को बहुमत साबित करना है। कांग्रेस और जेडीएस लगातार अपने विधायकों को भाजपा के संपर्क में आने से बचा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में रखा है। शुक्रवार शाम को सिद्धारमैया विधायकों से मिलने पहुंचे हैं, बताया गया है कि रात में ही विधायक बेंगलुरू लौटेंगे ताकि कल शपथ ले सकें और सदन में वोट कर सकें। वहीं एक दिन पहले बेंगलुरू में रिजॉर्ट छोड़ गए राजशेखर पाटिल कांग्रेस खेमे में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के 77 विधायक हैदराबाद में हैं।

होटल में 77 विधायक हैं
पाटिल ने कहा कि सभी विधायक यहां हैं और हम अब बेंगलुरू के लिए निकल रहे हैं। सिद्धारमैया के साथ हम लोग जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी पर कोई दबाव नहीं है, सभी 77 विधायक यहां पर हैं। कल खबर आई थी कि कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल ने तबीयत खराब होने की बात कहकर ईगलटन रिसॉर्ट छोड़ दिया है। शुक्रवार को राजशेखर पाटिल वापस लौट आए हैं।

गुरुवार को रिजॉर्ट छोड़ गए थे पाटिल
कल राजशेखर पाटिल के रिसॉर्ट छोड़ने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद एक समाचार चैनल से बात करते हुए राजशेखर पाटिल ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है इसलिए रिसॉर्ट से घर जा रहा हूं। मैं अपने घर बैंगलुरु में रुकूंगा इसके बाद वापस आ जाउंगा। राजशेखर पाटिल ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं और रहेंगे। कांग्रेस अपने एक विधायक को छोड़ सभी विधायकों के साथ होने का दावा कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि वह कल होने वाला फ्लोर टेस्ट पास कर लेगी क्योंकि कांग्रेस के 8 विधायक उसे संपर्क में हैं।

केजी बोपैया बनाए गए प्रोटेम स्पीकर
भारतीय जनता पार्टी के विधायक केजी बोपैया को कर्नाटक विधानसभा के शनिवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। शनिवार को सदन में बोपैया ही बहमत परीक्षण कराएंगे। केजी बोपैया 2009 से 2013 तक कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केजी बोपैया विराजपेट से भाजपा के विधायक चुने गए हैं। बहुमत परीक्षण में स्पीकर का अहम रोल रहता है, ऐसे में केजी का चुना जाना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications