कर्नाटक चुनाव: दोबारा स्‍थगित हुई राहुल गांधी की कोलार सत्‍यमेव जयते रैली, शिवकुमार ने बताई ये वजह

कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी रविवार को सत्‍यमेव जयते कार्यक्रम की शुरूआत करने वाले थे लेकिन एक बार वो फिर स्‍थगित कर दिया है।

RAHUL GANDHI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जमकर प्रचार कर रही है। वहीं कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी 9 अप्रैल से कोलार में एक रैली से कर्नाटक चुनाव प्रचार में एंट्री करने वाले थे लेकिन कोलार जिले का राहुल गांधी का दौरा दोबारा टाल दिया गया है। ये जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने दी।

शिवकुमार ने राहुल गांधी का कोलार में दौरा टालने की वजह चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नामंकन बताई। उन्‍होंने कहा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने में व्यस्त होंगे और उनके लिए कल जाना जल्दबाजी होगी।

बता दें राहुल गांधी का ये कार्यक्रम पहले 5 अप्रैल को होना था लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने ये तारीख 9 अप्रैल जान कर की थी क्‍यों‍कि इसी दिन प्रधानमंत्री कर्नाटक दौरे पर आने वाले थे।

इस बदलाव के बाद राहुल गांधी का सत्यमेव जयते कार्यक्रम प्रोजेक्ट टाइगर के स्वर्ण जयंती समारोह के साथ होना तय था लेकिन शनिवार को ये फिर स्‍थगित कर दिया गया।

याद रहे कांग्रेस नेता राहुल गांध कोलार से राष्ट्रव्यापी सत्यमेव जयते आंदोलन शुरू करने वाले थे इसके साथ ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में वो एंट्री करने वाले थे। सूत्रों के अनुसार अब राहुल गांधी 16 अप्रैल को कोलार जाएंगे।

कर्नाटक का कोलार वो ही जिला है जहां 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी।

जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में एक भाजपा नेता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा में संसद के रूप में सदस्‍यता भी समाप्‍त हो गई है।

कोलार में राहुल गांधी की रैली इसलिए अहम मानी जा रही थी क्‍योंकि भारत जोड़ों यात्रा और संसद के तौर पर अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी की चुनावी प्रदेश कर्नाटक के चुनाव प्रचार में एंट्री होने वाली थी। कांग्रेस द्वारा कहा जा रहा था कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्‍य पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे जिससे कोलार की धरती से बदलाव का संदेश देंगा और कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को पक्‍का करने में मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+