कर्नाटक में मोदी को मिला ऐसा जुनूनी फैन, भाषण बीच में रोककर समझाना पड़ा

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को एक ऐसा फैन मिल गया कि उन्हें उसे समझाना पड़ा और कहना पड़ा कि ये सब ना करें। रायचूर की रैली में पहुंचे बसवराज ने अपने पूरे बदन पर मोदी का टैटू बनवा रखा था। मोदी ने इसको देखा तो वो भी खुद को रोक नहीं सके और इस शख्स को नसीहत दे दी।

 नौजवान शरीर को कष्ट ना दें

नौजवान शरीर को कष्ट ना दें

रैली के दौरान भीड़ में खड़े इस शख्स पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने भाषण रोककर कहा कि शर्ट पहनन लीजिए और ऐसे शरीर को दुख मत दीजिए। पीएम मोदी ने कहा, 'आपके प्यार का मैं आभारी हूं, आपने पूरे शरीर को ऐसे कर दिया है लेकिन मेरी आपसे प्रार्थना है कि शर्ट पहन लीजिए और सभा में ध्यान दीजिए। नौजवानों से प्रार्थना रहेगी कि अपने शरीर को इतना कष्ट नहीं दीजिए।'

मैं मोदी का फैन हूं: बसवराज

मैं मोदी का फैन हूं: बसवराज

प्रधानमंत्री के फैन बसवराज ने कहा कि पीएम मोदी शानदार काम कर रहे हैं, इसीलिए मैं उनका फैन हूं और मैंने यह टैटू बनवाया है। हालांकि पीएम मोदी की अपील के बाद भीड़ में खड़े बसवराज ने तुंरत शर्ट पहली ली। रैली के बाद टैटू बनवाने वाले बसवराज ने बताया कि उसने 15 घंटे की मेहनत के बाद पीएम मोदी का टैटू अपने बदन पर बनवाया है।

कांग्रेस पर रहे हमलावर

कांग्रेस पर रहे हमलावर

13 मई को मतदान से पहले कर्नाटक विधानसभा में पीएम मोदी ने भाजपा को जिताने के लिए जी-जान लगा रखी है। वो एक-एक दिन में कई कई रैलियां राज्य में कर रहे हैं। अपने भाषणों में मोदी कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+