कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की जीत पर आश्वस्त नजर आए डीके शिवकुमार, बोले- 10 मई बदलाव का दिन होगा

कर्नाटक‍ चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस के विधायक, नेता और कार्यकर्ता गर्मी में जमकर पसीना बहा रहे हैंं। कांग्रेस इस चुनाव में अपनी जीत को लेकर कान्‍फीडेंट नजर आ रही है।

DK Shivakumar

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं ओपिनियन पोल में भी काग्रेंस सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। अपनी जीत को लेकर आश्‍वस्‍त नजर आ रही कांग्रेस लगातार सत्‍तारुढ़ पार्टी पर हमले कर रही है।

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को दावा किया कि 10 मई कर्नाटक में बदलाव का दिन होगा। उन्‍होंने कहा मेरे सभी दोस्तों पर आईटी और ईडी ने छापा मारा था। वे (भाजपा) हमें राजनीतिक रूप से भी निशाना बना रहे हैं। वे संविधान का सम्मान नहीं करते हैं।

बता दें कर्नाटक की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद चुनावी उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की। 189 लोगों की इस सूची में भाजपा ने 52 नए चेहरों को टिकट दिया है और नया प्रयोग किया है। वहीं कई मौजूदा विधायकों को टिकट ना देकर उन्‍हें नाराज कर दिया है। भाजपा के उम्‍ममीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस और अधिक सजग हो चुकी है।

बता दें भाजपा और कांग्रेस किसी ने भी इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री का चेहरा कौन्‍ होगा इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि अब साफ हो चुका है कि दोनों ही प्रमुख पार्टियां सीएम के चेहरे के बिना ही ये चुनाव लड़ेगी।

वहीं कांग्रेस में मुख्‍ममंत्री पद के दावेदारों में दो नाम सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार का शामिल हैं । हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने तीन दिन पहले ये कहा है कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अधीन काम करने के लिए उत्सुक है शिवकुमार के इस बयान से कांग्रेस कें अंदर सीएम पद की रेस में एक और नाम शामिल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+