राहुल गांधी ने महिला सफाईकर्मियों संग खिंचवाई फोटो, कहा-सर मत कहा करो

बेंगलुरू। अगले महीने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जहां इस राज्य में कांग्रेस अपने राज को बचाने की कोशिश में लगी है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी सत्ता वापसी का ख्वाब देख रही है। इसी वजह से दोनों ही पार्टी के कद्दावर नेता इस वक्त यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक दौरे पर हैं। वो आज 'जन आशीर्वाद यात्रा' के जरिए लोगों से मुखातिब होंगे लेकिन इस यात्रा के ठीक पहले वो उन्होंने आज सुबह सफाईकर्मियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

राहुल गांधी ने महिला सफाईकर्मियों संग खिंचवाई फोटो

राहुल गांधी ने महिला सफाईकर्मियों संग खिंचवाई फोटो

इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग सबसे मुश्किल काम करते हैं, उन्हें उसके बदले में ज्यादा मिलना चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद सफाईकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए,साथ ही महिला सफाईकर्मियों को गले लगाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

राहुल गांधी ने कहा-मुझे सर मत कहो....प्लीज

इसी दौरान राहुल गांधी ने एक बड़ी ही दिलचस्प बात कही, उन्होंने बोला कि मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझे सर कहने लगते हैं, ऐसा महसूस होता है कि मेरी उम्र ज्यादा हो गई है। इसलिए प्लीज आप लोग मुझे राहुल कहकर बुलाइए मुझे अच्छा लगेगा।

केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला

केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला

वैसे इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था, उन्होंने कहा दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं और पीएम को लगता है अंबेडकर की मूर्ति के आगे नमस्कार करना ही दलितों का सम्मान है।

कर्नाटक के दावणगेरे में दुकानदारों से बातचीत की थी

कर्नाटक के दावणगेरे में दुकानदारों से बातचीत की थी

मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल आम लोगों के बीच गए हों इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के दावणगेरे में भी दुकानदारों से बातचीत की थी और उससे पहले वो इंदिरा कैंटीन में खाना खाते भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+