आसान नहीं होगी दुश्मन से दोस्त बने कांग्रेस-जेडीएस की राह, आगे हैं 3 चुनौतियां
Recommended Video

बेगलूरु। कर्नाटक में बीएस येदुरप्पा की सरकार आखिरकार सोमवार को गिर गई। अब कांग्रेस-जेडी-एस गठबंधन के नेता कुमारस्वामी को 23 मई को शपथ लेनी है। कांग्रेस के 78 और जेडी-एस के 37 विधायक मिलाकर बहुमत का नंबर आसानी से पार हो जाता है, लेकिन यहां सवाल सिर्फ मैजिक नंबर का नहीं है। कांग्रेस-जेडी-एस गठबंधन का इतिहास और कुमारस्वामी की मौकापरस्ती की राजनीति कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है। आइए डालते हैं कांग्रेस के सामने खड़ी तीन बेहद कठिन चुनौतियों पर एक नजर:

पहली चुनौती-
कांग्रेस के लिए जेडी-एस बीजेपी से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। कांग्रेस-जेडी-एस कर्नाटक की पर 2004 में भी काबिज हो चुके हैं। उस वक्त बीजेपी 79 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि कांग्रेस 65 और जेडी-एस 58 सीटों पर काबिज थी। उस वक्त कांग्रेस एसएम कृष्णा को सीएम बनाना चाहती थी, लेकिन जेडी-एस के दबाव में उसे धरम सिंह को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा था। दबाव की राजनीति में कुमारस्वामी और देवगौड़ा अव्वल नंबर पर आते हैं। ऐसे में गठबंधन को संभालकर चलना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

दूसरी चुनौती-
कर्नाटक में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता है सिद्धारमैया। उन्होंने 5 साल कांग्रेस की सरकार चलाई और टिकट बंटावरे में भी कांग्रेस ने उन्हें खुली छूट दी थी। 2018 में सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस 78 सीटें जीतकर आई। इनमें से ज्यादातर विधायक सिद्धारमैया के विश्वासपात्र हैं। यह बात सच है कि बीजेपी को सत्ता से दूर करने के लिए सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के कहने पर येदुरप्पा सरकार गिराने में बड़ी भूमिका अदा की, लेकिन कुमारस्वामी के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा है। कभी जेडी-एस में रहकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम तक पहुंचने वाले सिद्धारमैया ने कुमारस्वामी से अदावत के चलते ही जेडी-एस छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन की थी। ऐसे में सिद्धारमैया बिगड़े तो कांग्रेस-जेडी-एस गठबंधन टूटने में एक पल की भी देरी नहीं होगी।

सत्ता के लिए किसी भी वक्त मुंह मोड़ सकती है जेडी-एस
तीसरी चुनौती- कांग्रेस के लिंगायत विधायक नाराज हैं। वे जेडी-एस को समर्थन से खुश नहीं हैं। दूसरी ओर जेडी-एस की मूल विचारधारा एंटी लिंगायत है। अपने कोर वोटर वोक्कालिंगा समुदाय को खुश करने के लिए जेडी-एस सरकार बनाते ही फैसले ही लेगी। ऐसे में टकराव होना तय है और जेडी-एस का इतिहास बताता है कि सरकार बनाने के लिए उसे बीजेपी से भी परहेज नहीं रहा है। यह बात और है कि जेडी-एस से बीजेपी भी धोखा खा चुकी है, लेकिन कांग्रेस को भी जेडी-एस ने कई बार राजनीति की एबीसीडी पढ़ाई है। ऐसे में राह कांग्रेस के लिए भी आसान नहीं है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications