प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिसली अमित शाह की जुबान, बोले- भ्रष्टाचार में येदुरप्पा सरकार को मिलेगा नंबर वन का अवार्ड

कांग्रेस को घेर रहे अमित शाह ने येदुरप्पा को बता दिया नंबर एक का

Recommended Video

    Amit Shah की जब फिसली जुबान, Siddaramaih की जगह Yeddyurappa को बताया Corrupt | वनइंडिया हिन्दी

    बेंगलुरू। दो दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कुछ ऐसा कह गए कि ना सिर्फ वो खुद बल्कि उनके पार्टी के दूसरे नेता भी झेंप उतारते दिखे। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी ही पार्टी के सीएम कैंडिडेट बीएस येदुरप्पा को भ्रष्टाचार में नंबर वन बता दिया। इस दौरान बीएस येदुरप्पा भी उनके बराबर में ही बैठे थे। अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए अगर मुकाबला हो तो येदुरप्पा सरकार को नंबर एक की भ्रष्टाचारी सरकार का अवार्ड मिलेगा। अमित शाह के ये कहते ही उनके पास बैठे नेता ने भी उनको टोका तो वो संभले। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा अध्यक्ष सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आपको बता दें कि येदुरप्पा पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले चल रहे हैं और वो इसके लिए जेल भी जा चुके हैं।

    अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए अगर मुकाबला हो तो येदुरप्पा सरकार को नंबर एक की भष्टाचारी सरकार का अवार्ड मिलेगा। अमित शाह ने ये कहते ही उनके पास बैठे नेता ने भी उनको टोका।

    दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह सिद्धारमैया सरकार के भ्रष्टाचार को गिना रहे थे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार को लेकर डिटेल में नहीं जाना चाहता लेकिन हाल ही में एक जज की टिप्पणी बताऊंगा। शाह ने कहा, अभी-अभी सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए अगर स्पर्धा कर ली जाए तो येदुरप्पा सरकार को भ्रष्टाचार में नंबर वन का अवॉर्ड देना पड़ेगा।

    अमित शाह ने जब येदुरप्पा को भष्टाचारी सरकार बताया तो शाह की बाईं ओर बैठे नेता ने उनके कान में इस गलती के बारे में बताया। जिसके बाद शाह को गलती का एहसास हुआ और उन्होंने बात को सुधारते हुए कहा कि सिद्धारमैया सरकार को भ्रष्टाचार के लिए नंबर वन का अवॉर्ड देना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+