Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, TV9-CVoter सर्वे में सामने आई बड़ी तस्वीर

TV9-CVoter Survey: कर्नाटक चुनाव से पहले टीवी9 सीवोटर का सर्वे सामने आया है। इसमे भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगने की बात कही गई है जबकि कांग्रेस को बड़ी जीत मिल सकती है।

KARNATAKA

Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले एक और सर्वे सामने आया है, जिसमे कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। टीवी9-सीवोटर्स के सर्वे के अनुसार कांग्रेस इस बार के चुनाव में अपना वोट फीसदी बढ़ाने जा रही है और भाजपा की सीटों की संख्या कम हो सकती है।

टीवी9 सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार कांग्रेस को इस बार के चुनाव में 106-116 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि पार्टी को 40 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं भाजपा की बात करें तो पार्टी को 79-89 सीटों पर जीत मिल सकती है और उसका वोट शेयर 33.9 फीसदी रहेगा।

जेडीएस की बात करें तो ओपीनियन पोल के अनुसार उसे 24-34 सीटों पर जीत मिल सकती है और उसके खाते में 18.8 फीसदी वोट आ सकते हैं। जबकि अन्य के खाते में 05 सीटें जा सकती हैं और 7.3 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

चुनाव से पहले हुए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी का तटीय क्षेत्रों में प्रदर्शन बेहतर रह सकता है, जबकि पार्टी को कित्तूर कर्नाटक में बड़ा नुकसान हो सकता है। यहां पर पिछले चुनाव में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

कोस्टल इलाकों में भाजपा को 16-20 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 1-05 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेडीएस को 01 सीट मिल सकती है।

कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र की बात करें तो यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को यहां 25-29 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा 21-25, जेडीएस 01 और अन्य के खाते में 0-1 सीट आ सकती हैं।

2018 के चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा को 50 में से 30 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को 17, जेडीएस को 2 और अन्य के खाते में 1 सीट गई थी। कल्याण में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है, यहां पार्टी को 16-20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 11-15 सीट और जेडीएस को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है।

ग्रेटर बेंगलुरू क्षेत्र में कांग्रेस को 18-22 सीटों पर जीत मिल सकती है, भाजपा को 7-11, जेडीएस को 1-5 और अन्य को 1 सीट पर रजीत मिल सकती है। चुनाव पूर्व सर्वे के अनुसार एचडी कुमारस्वामी को लोगों ने अन्य नेताओं की तुलना में मुख्यमंत्री पद के लिए वरीयता दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+