जानिए कर्नाटक में जीते दो निर्दलियों ने किसे किया समर्थन का ऐलान?

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बदलते रुझानों के बीच वहां पल-पल राजनैतिक समीकरण बदल रहे हैं, राज्य में कांग्रेस नंबर दो की पार्टी बनकर उभरी है, बावजूद इसके, उसने एक बहत बड़ा दांव खेला है। उसने अब से थोड़ी देर पहले जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी के नेता जी. परमेश्वर ने कहा है कि हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। उसके समक्ष नतमस्तक हैं।सरकार बनाने के लिए हमारे पास आंकड़े नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए जेडीएस को समर्थन देने की पेशकश की है।

जेडीएस-कांग्रेस आए साथ-साथ

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीएस प्रवक्ता दानिश अली ने मीडिया में बयान दिया है कि जेडीएस शुरू से कह रही है कि कुमारस्वामी ही सीएम होंगे। नतीजे आने के बाद हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखा जाए। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया है, हमने उनका समर्थन स्वीकार किया है। जेडीएस और कांग्रेस एक साथ राज्यपाल से शाम साढ़े 5 बजे मिलेंगे।

दो निर्दलीय नेताओं ने अपना समर्थन कांग्रेस को दिया

तो वहीं दो निर्दलीय नेताओं ने अपना समर्थन कांग्रेस को देने की बात कही है, जिसके बाद कांग्रेस को लगता है कि वो सत्ता में वापसी कर लेगी, उसने अब बैकडोर से काम करना शुरू किया है।

कर्नाटक में यहां फंस गया पेंच

कर्नाटक में यहां फंस गया पेंच

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर ताजा रूझानों पर गौर करें तो एक समय 115 सीटों तक पहुंचने वाली बीजेपी का आंकड़ा 104 सीटों पर रुकता दिखाई दे रहा है।

सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत

सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 225 सीटें हैं जिनमें से 224 पर विधायकों का निर्वाचन होता है जबकि एक सीट पर सदस्य का मनोनयन किया जाता है। राज्य के 224 विधानसभा सीटों में से 222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+