गवर्नर ने नहीं दिया सरकार बनाने का न्योता तो ये रास्ता अपनाएगी कांग्रेस

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन भाजपा बहुमत से दूर है, वहीं कांग्रेस और जेडी-एस ने सरकार बनाने का दावा किया। कांग्रेस रणनीति के साथ काम कर रहे है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अगर राज्यपाल ने कांग्रेस और जेडी-एस को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया तो वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

किंगमेकर बना जेडी-एस

किंगमेकर बना जेडी-एस

चुनाव से पहले जेडी-एस को किंगमेकर कहा जा रहा था लेकिन जेडी-एस किंग बनने जा रही है। भले ही जेडी-एस तीसरे नंबर की पार्टी रही है लेकिन कांग्रेस ने खुला ऑफर देकर एक बड़ा दांव खेला है।

जेडी-एस का होगा मुख्यमंत्री!

जेडी-एस का होगा मुख्यमंत्री!

छोटी पार्टी होने के बाद भी मुख्यमंत्री जेडी-एस का होगा। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस छोटी पार्टी ने ऐसा किया है। इससे पहले भी ये छोटी पार्टी कई बड़ों का खेल बिगाड़ चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडी-एस पहले भी कई कमाल कर चुकी है। जेडीएस प्रवक्ता दानिश अली ने मीडिया में बयान दिया है कि जेडीएस शुरू से कह रही है कि कुमारस्वामी ही सीएम होंगे। नतीजे आने के बाद हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखा जाए। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया है, हमने उनका समर्थन स्वीकार किया है।

बीएस येदियुरप्पा ने भी किया सरकार बनाने का दावा

बीएस येदियुरप्पा ने भी किया सरकार बनाने का दावा

इस पूरे मामले पर कर्नाटक में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदुरप्‍पा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया है। येदुरप्‍पा ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के रिजेक्ट होने के बाद भी सत्ता हथियाने की कोशिश में लगी है। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में 100 फीसदी सरकार बनाने जा रहे हैं। मंगलवार शाम बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+