Karnataka election result: इस कन्नड़ न्यूज पोर्टल ने दो माह पहले कांग्रेस की बड़ी जीत कर दी थी भविष्यवाणी
Karnataka election result: इस कन्नड़ न्यूज पोर्टल ने दो माह पहले कांग्रेस की बड़ी जीत कर दी थी भविष्यवाणी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने 135 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। सही मायने में कांग्रेस पार्टी और ना ही किसी उम्मीद थी कि कांग्रेस कर्नाटक में इतनी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। चुनाव से पहले प्रचार के दौरान और मतदान के बाद 11 से अधिक चैनलों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए थे उनमें से चार ने कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने का दावा तो किया था लेकिन किसी भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को इतनी सीटों पर जीत का अनुमान नहीं लगाया गया था।
इस छोटे से पोर्टर ने की थी सटीक भविष्यवाणी
कर्नाटक चुनाव में 135 सीटों के साथ कांग्रेस की जीत लोगों के लिए अचंभित करने वाली होगी लेकिन एक छोटे कन्नड़ वेब पोर्टल ईडिना (eedina.com) के लिए ये चुनाव परिणाम कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कन्नड़ा भाषा का ये वो वेब पोर्टल है जिसने दो महीने पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही परिणामों की सटीक भविष्यवाणी कर दी थी।
कांग्रेस की इतनी बड़ी जीत का किया था दावा
26-27 अप्रैल को पोर्टल के मेगा सर्वेक्षण के बाद ये भविष्यवाणी की गई थी कि कांग्रेस पार्टी 132 से 140 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया गया था। जबकि भाजपा को 57 से 65 सीटों के बीच प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया था। इस वेब पोर्टल ने जनता दल (सेक्युलर) के लिए 19-25 सीटों की भी भविष्यवाणी की थी।/
कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद eedina.com चुनाव परिणाम से काफी उत्साहित थे क्योंकि उनके पोर्टल के मेगा सर्वे की भविष्यवाणी सास्तविक चुनाव परिणाम 100 प्रतिशत मेल खाते थे।
चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने पोर्टल के लिए बोली ये बात
ट्विटर पर पोर्टल द्वारा साझा की गई एक वीडियो क्लिप में राजनीतिक कार्यकर्ता और चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने इस जीत की सराहना की, जिसे समूह मुख्यधारा के मीडिया घरानों के पास उपलब्ध संसाधनों की कमी के बावजूद हासिल करने में सक्षम था। यादव ने उनसे कहा अगर आपका चैनल अंग्रेजी में होता और आप दिल्ली में होते, तो आप एक राष्ट्रीय नायक होते।
इस सर्वे में शामिल हुआ था बुद्धिजीवी वर्ग
योगेन्द्र यादव ने अपनी एक मीडिया रिपोर्ट में ईडीना वेब पोर्टल के प्रभावशाली चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण का हवाला दिया और उस कठोर प्रक्रिया पर प्रकाश डाला जिसके माध्यम से संगठन ने इतनी सटीक भविष्यवाणी की। यादव ने ये भी बताया कि ईडीना ने 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 204 में सर्वेक्षण करने के लिए लगभग 1,000 प्रशिक्षित नागरिक पत्रकारों को शामिल किया। ये सर्वे 13 मार्च से 21 अप्रैल के बीच किया गया था और 41,169 पर सैंपल आकार विभिन्न सर्वेक्षणों में सबसे बड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications