karnataka chunav result 2023: कांग्रेस ने बीजेपी के लिंगायत वोट बैंक में लगाई बड़ी सेंध, 41 सीटों पर बनाई बढ़त
karnataka chunav result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है। रुझानों में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस के अभियान का प्रमुख चेहरा रहे।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। कर्नाटक में बीजेपी की ताकत समझे जाने वाले लिंगायत वोटरों ने पाला बदल लिया है।
शुरुआती रुझानों में लिंगायत के प्रभाव वाली 69 सीटों पर कांग्रेस ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है। कांग्रेस 43 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को पिछले चुनावों के मुकाबले करीब 23 सीटों का नुकासान हुआ है।
वहीं कांग्रेस को 21 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। जेडीएस और अन्य 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। यहां पर जेडीएस को भी एक सीट का नुकसान होता दिखा रहा है। अन्य के खाते में लिंगायत प्रभाव वाली सीटों में इजाफा हुआ है।
कर्नाटक में 20 फीसदी लिंगायत वोटर हैं। कांग्रेस की ओर लिंगायत वोटर के आने की सबसे बड़ी वजह कई शीर्ष लिंगायत नेताओं का साथ आना है। बीजेपी द्वारा चुनाव के लिए टिकट देने से मना किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी, नेहरू ओलेकर, एनवाई गोपालकृष्ण समेत कई शीर्ष लिंगायत नेता कांग्रेस में चले गए थे।
जगदीश शेट्टार लिंगायतों के बनजिगा संप्रदाय से आते हैं और सावदी गनिगा (उत्तर भारत में तेली ) संप्रदाय से आते हैं। दोनों नेताओं का इन दो संप्रदायों में अच्छा समर्थन है। खासकर उत्तरी कर्नाटक के जिलों में
उनका जाना बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका था। वहीं कर्नाटक में दो शीर्ष लिंगायत तीर्थ स्थल, श्री सिद्धारूढ़ स्वामी मठ और मूरसवीर मठ भी कांग्रेस के पक्ष में दिखे थे। जिसका सीधा असर अब चुनाव के नतीजों पर भी देखन को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications