Karnataka Election: भाजपा की लिस्ट में परिवारवाद का साया, दर्जनों रिश्तेदारों को मिला टिकट

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है। लेकिन इस लिस्ट में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो एक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

karnataka election

Karnataka Election: भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखती है, तमाम विपक्षी दलों पर आरोप लगाती है कि वह परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है वह दूसरी ही कहानी बयां कर रही है।

212 में से दो दर्जन उम्मीदवार परिवार से
कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 212 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा ने जिन 212 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमे कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो परिवारवाद की जमीन से आते हैं।

10 परिवारों को टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने जिन 212 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमे तकरीबन दो दर्जन उम्मीदवार ऐसे हैं जो 10 अलग-अलग राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसमे पिता, बेटा, भाई, परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है।

एक ही परिवार में दो टिकट
झरकीहोली बंधुओं की बात करें तो रमेश और बालचंद्र को पार्टी ने टिकट दिया है। दिवंगत मंत्री उमेश कट्टी के परिवार को दो टिकट दिए गए हैं। उमेश के बेटे निखिल और भाई रमेश को टिकट दिया गया है। खनन दिग्गज सोमशेखर रेड्डी और करुणांकर रेड्डी को पार्टी ने टिकट दिया है।

पत्नी, सांसद के बेटे को टिकट
सोमशेखर को बेल्लारी शहर और करुणांकर को हरपनहल्ली से टिकट दिया गया हैा। मंत्री शशिकला जोल्ले सांसद अन्नासाहेब जोल्ले की पत्नी हैं। वहीं गुलबर्गा सांसद उमेश जाधव अविनाश जाधव के बेटे है। उन्हे पार्टी ने चिंचोली से उम्मीदवार बनाया है। तुमकुर से सांसद जीएस बसवाराज के बेटे ज्योति गणेश तुमकुर शहर से विधायक हैं।

मंत्री, विधायक के परिवार को टिकट
पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह को विजयनगर से पार्टी ने टिकट दिया है। बसवांगुड़ी से विधायक एलए सुब्रमण्य बेंगलुरू साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के अंकल हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बी श्रीरामलु और उनके भतीजे टीएच सुरेश बाबू को पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी ने शिकारीपुरा से टिकट दिया है। विजयेंद्र के भाई बी वाई राघवेंद्र शिवमोगा से भाजपा सांसद हैं।

34 उम्मीदवारों पर खड़े सवाल
भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने इसपर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इसमे 34 ऐसे उम्मीदवार हैं, जो परिवारवाद से आते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि हर छह में से एक उम्मीदवार परिवारवाद की वजह से चुनावी मैदान में है। 212 में से 34 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें वंशवाद की वजह से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस हमलावर
कांग्रेस के नेता भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इस लिस्ट को लेकर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं। जिस तरह से पीएम मोदी परिवारवाद को लेकर लगातार हमलावर रहते हैं, उसको लेकर कांग्रेस नेता इस लिस्ट के जरिए उनपर निशाना साध रहे हैं।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Karnataka का क्या है जातीय समीकरण, BJP ने बनाया कैसा प्लान?| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+