कर्नाटक चुनाव: बोम्‍मई को 'मामा' बताते हुए कन्नड़ स्टार किच्‍चा ने किया सपोर्ट, तो गुस्‍सा हो गए प्रकाश राज

कर्नाटक चुनाव मेंबोम्मई के लिए किच्छा सुदीप का समर्थन करने पर एक्‍टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है।

prakashraj

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज एस बोम्‍मई का समर्थन कर रहे हैं। किच्‍चा के भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद उनके भाजपा ज्‍वाइन करने की अटकलें लगाई जाने लगी थी

kiccha

हालांकि सुदीप ने बुधवार को साफ कर दिया कि भाजपा नेता के लिए अपने समर्थन की घोषणा की और कहा कि वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन 10 मई को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वहीं अब किच्‍चा सुदीप के द्वारा भाजपा और कर्नाटक के सीएम बोम्‍मई का समर्थन करने पर एक्‍टर प्रकाश राज ने हैरानी जताई है। किच्छा सुदीप के बयान से मैं स्तब्ध और आहत हूं।

याद रहे साउथ की फिल्‍मों के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी धासू एक्टिंग बदौलत जाने वाले प्रकाश राज ने 2019 में बेंगलुरु से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था। प्रकाश राज पीएम मोदी और भाजपा सरकार को अब तक कई मुद्दों पर घेरते आए हैं।

प्रकाश राज सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहे हैं और अक्सर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते आए हैं।वहीं एक बार फिर उन्‍होंने किच्‍चा सुदीप के भाजपा का प्रचार करने पर कटाक्ष किया है।

बता दें भाजपा ज्‍वाइन कर चुनाव लड़ने की अफवाहों का खंडन करने से पहले किच्‍चा सुदीप ने कहा था कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह कर्नाटक में बीजेपी को हारने वाले हताश लोगों द्वारा फैलाई गई एक फर्जी खबर है।

सुदीप ने बोम्मई को अपने मामा के रूप में संदर्भित किया और कहा कि वह किसी भी पार्टी में हों, उनका समर्थन करेंगे। उन्‍होंने कहा था मैं केवल भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने जोर देकर ये स्‍पष्‍ठ कर दिया था कि वह राजनीति में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+