VIDEO: BJP के दरवाजे पर फेंकी गई साड़ियां, कांग्रेस का दावा- उनका रिश्वत का प्रयास फेल
कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में बीजेपी विधायक और नेताओं द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां और अन्य उपहार देने के प्रयास किए गए। लेकिन, कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक की 224 सीटों पर बुधवार यानी 10 मई को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 37.25% मतदान हो चुका है। इस बीच कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में बीजेपी विधायक और नेताओं द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए दी गई साड़ियां और अन्य उपहारों के साथ रिश्वत देने के प्रयासों के बावजूद, ग्रामीणों ने साहसपूर्वक उनकी इस 'भिक्षा' को अस्वीकार कर दिया। बीजेपी के खिलाफ मतदान किया।
कांग्रेस ने दावा किया है कि यह घटना खासकर गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों के बीच भ्रष्ट 40 फीसदी बीजेपी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह लहर पूरे देश में है, जो इस धोखेबाज और जुमलेबाज बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने और आशा की एक नई सुबह लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कन्नडिगाओं आप पर गर्व है।
Proud of you Kannadigas!!!
Despite attempts by BJP MLA & BJP leaders in Karnataka to bribe voters with sarees & other gifts, the villagers courageously rejected their Bhiksha & voted against the BJP.
This incident is a powerful testimony to an anti-incumbency wave against… pic.twitter.com/uS0MMf9Zgp
— Congress (@INCIndia) May 10, 2023
जलाईं गई थी साड़ियां
आपको बता दें कि बीते दिनों बीजेपी विधायक सीटी रवि द्वारा कथित तौर पर बांटी गई साड़ियां जलाने का मामला सामने आया था। आरोप लगे थे कि बीजेपी नेता सीटी रवि की 'वोट के लिए मुफ्त साड़ी बांटी गई। लेकिन, नाराज मतदाताओं ने कथित तौर पर वोट के बदले दी जाने वाली साड़ियों को जला दिया गया था। जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हुए थे। मतदाताओं की शिकायत थी कि बीजेपी विधायक को 'मुफ्त' बांटने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications