Karnataka Election 2023: बीजेपी ने सीएम बोम्मई को बनाया चुनाव कैंपेन कमेटी का चीफ, साधी गईं दो जातियां

Karnataka Election 2023 में भाजपा ने सत्‍ता वापसी करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट चुकी हैफ। इसके साथ ही शुक्रवार को कर्नाटक चुनाव कैंंपेन कमेटी के हेड समेत सदस्‍यों के नामों का ऐलान कर दिया है।

bjp

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा ने सत्‍ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं भाजपा राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर भरोसा जतात हुए उन्‍हें विधानसभा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस चुनाव कैंपेन कमेटी में कर्नाटक पूर्व मुख्‍यमंत्री येदियुरप्‍पा को समिति का सदस्‍य बनाया है और वोक्कालिगा शोभा करंदलाजे को दूसरे पैनल के संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। चुनाव कैंपेन समिति में इन लोगों को जिम्‍मेदारी सौंप कर राज्य की दो जातियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

Karnataka Election 2023 bjp

दो प्रमुख जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। याद रहे भाजपा ने बोम्मई जो एक लिंगायत हैं और दूसरे पैनल के संयोजक के रूप में वोक्कालिगा, करंदलाजे को नियुक्त करके दो प्रमुख जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। इसके साथ ही भाजपा ने कर्नाटक के केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

चुनाव पूर्व तैयारी देखने पहुंची चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकंलन करने के लिए गुरुवार को बेंगलुरु पहुंची थी। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल की टीम ने कर्नाटक का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया क्योंकि मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अधिकारियों के साथ बैठक की

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचने के बाद चुनाव आयोग की टीम ने विधान सौधा में कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग के अधिकारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए उनके सुझाव, राय और शिकायतें प्राप्त करने के लिए निर्धारित किया गया था।

चुनाव आयुक्त बेंगलुरू में 11 मार्च को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की समावेशी चुनाव और चुनाव अखंडता' पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी भाग लिया, जिसमें विभिन्न लोकतांत्रिक देशों के चुनाव आयुक्तों की भागीदारी देखी जाएगी। वहींं आगामी चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर आज चुनाव आयोग सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी मतदाता जागरूकता के लिए एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाने से पहले चुनाव पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगा। दिल्ली वापसी से पहले चुनाव आयुक्त 11 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+