Karnataka Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले बेंगलुरु में धारा 144 लागू, बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए बेंगलुरु में 48 घंटे के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। इस दौरान शराब की दुकान, बार और पब बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा है कि आज और कल हम शहर भर में धारा 144 लगा रहे हैं।

सभी पब, शराब की दुकानें 25 तारीख तक बंद रहेंगी। अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उन्हें दंडित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कुछ देर में कुमारस्वामी अपना फ्लोर टेस्ट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार बहुमत साबित करने में विफल हो सकती है और कुमारस्वमी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications