Karnataka Live: येदुरप्पा का दावा- उनके पास दो निर्दलीयों का भी समर्थन

बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायकों को मनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। शनिवार को 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बागी विधायकों ने यहां तक कह दिया है कि वो अब बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इस बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Karnataka crisis LIVE updates:Congress leader says no question of withdrawing resignations

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट्स

LIVE Feed
Jul 08, 2019, 8:07 PM IST

बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि भाजपा के 105 के अलावा दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन उनके पास है। ऐसे में उनके पास अब 107 विधायक हैं।
Jul 08, 2019, 8:02 PM IST

कांग्रेस से निष्कासित विधायक रोशन बेग ने कहा है कि वो विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और भाजपा में जा रहे हैं।
Jul 08, 2019, 7:29 PM IST

जेडीएस भी अपने विधायकों को लेकर होटल जा रही है। विधायकों को गोल्फशीयर, देवानाहल्ली भेजा जा रहा है।
Jul 08, 2019, 7:27 PM IST

मुंबई के सोफीटेल होटल में रुके कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों को मुंबई से गोवा भेजा रहा है।
Jul 08, 2019, 6:32 PM IST

कर्नाटक सरकार में मंत्री, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बेंगलुरू से मुंबई जा रहे हैं। मुंबई के सोफीटेल होटल में कर्नाटक के वो विधायक रुके हैं जो इस्तीफा देकर यहां आए हैं।
Jul 08, 2019, 6:05 PM IST

कर्नाटक सरकार में मंत्री निर्दलीय विधायक आर. शंकर ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। शंकर ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
Jul 08, 2019, 5:43 PM IST

मुंबई के सोफीटेल होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी होटल में कर्नाटक के वो विधायक रुके हैं जो इस्तीफा देकर यहां आए हैं।
Jul 08, 2019, 5:41 PM IST

येदुरप्पा ने कहा है कि विधायक दल की बैठक में हम मामले पर आखिरी फैसला लेंगे। उन्होंने कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग करते हुए कल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
Jul 08, 2019, 5:30 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने एचडी कुमारस्वामी से सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की है। येदुरप्पा ने कहा है कि ये सरकार अल्पमत में है।
Jul 08, 2019, 5:28 PM IST

बेंगलुरू में भाजपा विधायक दल की बैठक हो रही है। कर्नाटकम में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ये मीटिंग हो रही है।
Jul 08, 2019, 5:26 PM IST

बेंगलुरू में कांग्रेस-जेडीएस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि भाजपा धनबल केे जरिए विधायक खरीद रही है।
Jul 08, 2019, 4:44 PM IST

जेडीए ने अपने विधायकों को एकजुटने करने के लिए एक होटल में 35 कमरे बुक किए हैं। जहां पर विधायकों को रखा जाएगा।
Jul 08, 2019, 4:43 PM IST

कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले बसपा विधायक महेश ने कहा है कि उनकी पार्टी का सरकार को समर्थन जारी रहेगा।
Jul 08, 2019, 4:43 PM IST

कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले बसपा विधायक महेश ने कहा है कि उनकी पार्टी का सरकार को समर्थन जारी रहेगा।
Jul 08, 2019, 4:43 PM IST

कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले बसपा विधायक महेश ने कहा है कि उनकी पार्टी का सरकार को समर्थन जारी रहेगा।
Jul 08, 2019, 3:25 PM IST

रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी कल आएंगी बेंगलुरु, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होंगी शामिल
Jul 08, 2019, 3:16 PM IST

जेडीएस मंत्रियों का भी इस्तीफा

कर्नाटक सीएमओ- कांग्रेस की तरह सभी जेडीएस मंत्रियों ने भी दिया इस्तीफा,दोबारा होगा कैबिनेट का गठन
Jul 08, 2019, 2:45 PM IST

सीएम कुमारस्वामी का बयान- घबराने की बात नहीं, इस समस्या को हम सुलझा लेंगे और सरकार सुचारू रूप से चलेगी
Jul 08, 2019, 2:28 PM IST

सिद्धारमैया ने की विधायकों से अपील

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना इस्तीफा वापस ले लें
Jul 08, 2019, 1:33 PM IST

राजनाथ सिंह- इस्तीफे की शुरुआत कांग्रेस में राहुल गांधी द्वारा की गई थी, ये हमने नहीं किया, उन्होंने खुद लोगों से इस्तीफा देने को कहा, यहां तक ​​कि वरिष्ठ नेता भी इस्तीफा सौंप रहे हैं
Jul 08, 2019, 1:16 PM IST

कर्नाटक के मुद्दे पर लोकसभा में जमकर हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- हमारी पार्टी का इसमें कोई रोल नहीं
Jul 08, 2019, 1:07 PM IST

सिद्धारमैया- कर्नाटक के सभी 21 कांग्रेस मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है
Jul 08, 2019, 12:46 PM IST

निर्दलीय विधायक नागेश विशेष विमान से मुंबई रवाना, मंत्रीपद से दिया था कुछ देर पहले ही इस्तीफा
Jul 08, 2019, 12:44 PM IST

कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
Jul 08, 2019, 12:08 PM IST

बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे- कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके पास बहुमत नहीं है। कांग्रेस विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।
Jul 08, 2019, 11:53 AM IST

निर्दलीय विधायक नागेश का इस्तीफा, कहा- मैंने कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है
Jul 08, 2019, 11:52 AM IST

निर्दलीय विधायक नागेश का इस्तीफा, कहा- मैंने कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लिया, अगर मैं भाजपा सरकार बनाती है अपना समर्थन दूंगा
Jul 08, 2019, 11:36 AM IST

बीजेपी के आर अशोक का बयान- जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, वे राज्यपाल के कार्यालय का इस्तेमाल कर रहे थे। भाजपा की ये संस्कृति नहीं है
Jul 08, 2019, 11:09 AM IST

डीके सुरेश- भाजपा के राष्ट्रीय नेता इसके पीछे हैं। भाजपा के लोग इस सरकार या किसी भी विपक्षी पार्टी का राज्य या देश में शासन नहीं चाहते हैं
Jul 08, 2019, 11:08 AM IST

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश का बयान- कांग्रेस कोटे के सारे मंत्री जा रहे इस्तीफा सौंपने
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+