कर्नाटक: कांग्रेस विधायक उमेश जाधव का पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक उमेश जाधव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्‍तीफा दे दिया है। जाधव ने सोमवार को अपना इस्‍तीफा विधासभा स्‍पीकर रमेश कुमार को सौंपा है। उमेश जाधव गुलबर्गा जिले की चिंचोली सीट से विधायक हैं। जाधव ने विधायकी के साथ-साथ कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

 कर्नाटक: कांग्रेस विधायक उमेश जाधव का इस्तीफा

जाधव के इस्तीफे पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि जाधव को इस्तीफा देना ही था क्योंकि वो खुद को भाजपा के हाथों बेच चुके हैं। उन्होंने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को छोड़ा, उन्हें एक विश्वासघाती कहा जाएगा।

उमेश जाधव ने काफी समय से कांग्रेस से बागी रुख अपनाया हुआ था। उमेश जाधव के भाजपा में जाने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि कलबुर्गी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सांसद हैं।

उमेश जाधव के अलावा विधायक रमेश जरकीहोली और नागेंद्र भी कांग्रेस से बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। तीनों पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से अयोग्यता का सामना भी कर रहे हैं। बहुत जल्दी ही जरकीहोली और नागेंद्र भी भाजपा में जा सकते हैं।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस काफी समय से भाजपा पर अपने विधायको को लालच देकर या डरा धमकाकर तोड़ने के आरोप लगा रही है। कई बार ये मामला संसद में भी उठ चुका है। भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा पर कई दफा ऐसे आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+