कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले रिजॉर्ट से गायब हुए कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल
बेंगुलुरु। कर्नाटक में दो हफ्ते से अधिक वक्त से जारी सियासी उठापटक उस पड़ाव पर आ गया है जहां आज कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। अगर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए तो कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली ये सरकार गिर जाएगी। वहीं, आज होने वाले फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस के रिजॉर्ट से एक विधायक करीब एक घंटे से गायब हैं।

श्रीमंत बालासाहेब पाटिल की तलाश जारी
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के लोग एयरपोर्ट सहित अन्य संभावित स्थानों पर लापता विधायक श्रीमंत पाटिल की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रिसॉर्ट से एक और कांग्रेस विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल लापता हैं जिनकी तलाश में पार्टी के तमाम नेता जुटे हैं। उन्हें आखिरी बार रात 8 बजे के आसपास रिसोर्ट में देखा गया था।

कुमारस्वामी सरकार की बढ़ी मुश्किल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने बुधवार को इस रिजॉर्ट में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की थी। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल बैठक के दौरान ही लापता हो गए थे। विधायक के लापता होने से कुमारस्वामी सरकार के सामने एक नई मुश्किल पैदा हो गई है। बता दें कि आज ही विधानसभा में सीएम कुमारस्वामी को बहुमत साबित करना है।

कुमारस्वामी को आज साबित करना है बहुमत
इसके पहले, दरअसल, 15 बागी विधायकों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे चुके बागी विधायकों को बाध्य नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि बागी विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर अपने विवेक से फैसला ले सकते हैं। वहीं, बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है। जिन 16 विधायकों ने इस्तीफा दिया था, उनमें 13 कांग्रेस के और 3 जेडीएस के हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications