कर्नाटक: आनंद सिंह के बाद कांग्रेस विधायक रमेश जारकीहोली का भी इस्तीफा
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस के दो विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। विजयनगर एमएलए आनंद सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक रमेश जारकीहोली ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बेलगावी की गोकक विधानसभा सीट से विधायक रमेश ने विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा है। दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।।
रमेश जारकीहोली के कांग्रेस से काफी समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान भी चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के लिए उन्होंने प्रचार किया था। जारकीहोली कई बार खुलकर कांग्रेस से अपनी नाराजगी जता चुके थे। दिसंबर में रमेश जारकीहोली को कुमारस्वामी ने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था। तब से ही उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
वहीं सोमवार को ही कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने राज्यपाल वजुभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंपा। आनंद सिंह बेल्लारी की विजयनगर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।
कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस की ओर से लगातार ये आरोप लगते रहे हैं कि भाजपा उनके विधायकों तो तोड़ने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में इसको लेकर लगातार राजनीतिक हलचल रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी भी कर्नाटक में नहीं हैं। स्वामी 8 जुलाई को अमेरिका से लौटेंगे। उनकी गैरहाजिरी में राज्य में ये उठापटक देखने को मिल रही है।
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक आनंद सिंह का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा