कर्नाटक: साथी विधायक पर हमला करने वाले कांग्रेस एमएलए जेएन गणेश पार्टी से निलंबित, हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज

कर्नाटक: कांग्रेस एमएलए पर साथी विधायक की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

बेंगलुरू। अपने साथी विधायक आनंद सिंह पर हमले के आरोपी कांग्रेस एमएमलए जेएन गणेश को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। वहीं उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई है। केपीसीसी जनरल सेक्रेटरी वी वाय घोरपड़े ने उनको पार्टी से निलंबित किया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडु के दिशा-निर्देश पर गणेश को पार्टी से निकाला गया है।

गणेश के खिलाफ एफआईआर, जांच के लिए कमेटी बनी

गणेश के खिलाफ एफआईआर, जांच के लिए कमेटी बनी

आनंद सिंह ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए जेएन गणेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी का भी गठन किया है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वरा की अध्यक्षता में ये कमेटी बनी है। इस कमेटी में राज्य सरकार में मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और केजी जॉर्ज भी शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती हैं आनंद सिंह

अस्पताल में भर्ती हैं आनंद सिंह

कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को अपने विधायकों को इगल्टन रिजॉर्ट भेज दिया था। यहां शनिवार को जीएम गणेश और आनंद सिंह के बीच झड़प की बात सामने आई थी। कथित झड़प में जख्मी हुए आनंद को रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

गणेश ने कहा, उनको भी पीटा गया

गणेश ने कहा, उनको भी पीटा गया

वहीं विधायक जेएन गणेश का कहना है कि पूरे मामले में उनका पक्ष नहीं सुना जा रहा है। उनका कहना है कि शनिवार रात को निजी रिजॉर्ट में विधायक आनंद सिंह के साथ हुई झड़प में वह भी जख्मी हुए थे। उन्होंने आनंद सिंह को बोतल मारने की बात से भी इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+