VIDEO: जब सीट के लिए मंच पर आपस में ही भिड़ गए कांग्रेस नेता

बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के कारण कांग्रेस की जमकर किरकरी हो रही है। इस वीडियो में कांग्रेस नेताओं को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान आपस में झगड़ते हुए देखा जा रहा है। ये वीडियो कर्नाटक के बेलागवी का बताया जा रहा है जहां एक कार्यक्रम में राज्य के कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। मगर अचानक ही कांग्रेस नेता आपस में झगड़ने लगे। हैरानी की बात ये थी कि इस कार्यक्रम में कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: महिला संग 'होटल कांड' में फंसे मेजर गोगोई पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Karnataka congress leaders fighting for seats at public event in Belagavi

बताया जा रहा है कि ये विवाद सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ। पार्टी के पूर्व विधायक सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर खुश नहीं थे और इसी को लेकर उनकी अन्य नेताओं के साथ बहस होने लगी। हालांकि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक को सांत्वना देते नजर आए। ये सब सार्वजनिक मंच पर होता रहा और वहां मौजूद भीड़ देखती रही।

Tweet: Times Now

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही पार्टी किसी न किसी कारण से विवादों में रही है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि जनता के आशीर्वाद से वो एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता के इस बयान के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के चिड़ियाघर में 15 अगस्त को जन्मे मिक्स ब्रीड के शावकों में से एक की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+