'एक आदमी नहीं कर सकता, रेप के लिए 2-3 चाहिए': कांग्रेस नेता ने मदद की जगह पीड़िता को ही सुनाया

कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता और पार्टी के पूर्व विधायक ने एक बलात्कार पीड़िता और उसके परिजन के साथ जो कथित तौर पर सलूक किया है, वह पूरे देश को शर्मिंदा करने वाला है।

आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल ने मदद मांगने वाली बलात्कार पीड़िता और उसके ससुर को ही डांट लगा दी और ज्ञान दे डाला कि 'ताली एक हाथ से नहीं बज सकती।'

congress leader amaregouda patil

कांग्रेस नेता का 'शर्मनाक' ऑडियो वायरल
अमरेगौड़ा पाटिल का यह कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे कर्नाटक कांग्रेस के यह नेता भारी विवादों में घिर चुके हैं। उस कथित ऑडियो की सच्चाई को वनइंडिया स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है, लेकिन उसमें जो कुछ सुना जा रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक है।

रेप के लिए कम से कम दो-तीन लोग चाहिए- कांग्रेस नेता
इस ऑडियो में कथित तौर पर पाटिल पीड़िता और उसके परिजन को डांटते हुए सुने जा सकते हैं कि, 'एक आदमी कैसे रेप कर सकता है.....इसके लिए कम से कम दो-तीन लोग चाहिए...'। इसमें पीड़िता की मंशा पर सवाल उठाते हुए भी सुना जा सकता है कि वह अपने परिवार को बदनाम कर रही है और सच नहीं बता रही है।

नेता के सहयोगी पर बलात्कार का आरोप
इसमें उनकी ओर से कथित तौर पर पीड़िता से कहा जा रहा है, 'आप क्या एक हाथ से ताली बजा सकते हैं?' दरअसल, कर्नाटक के कोप्पल जिले में दर्ज शिकायत के मुताबिक कांग्रेस नेता के सहयोगी संगनगौड़ा के खिलाफ बलात्कार का आरोप दर्ज कराया गया है।

इस कथित बातचीत के अंश कुछ इस तरह से है-

पाटिल- तुम चेहरा दिखाने लायक नहीं रहोगे। एक लड़की से रेप के लिए कम से कम 2 से 3 लोग चाहिए। इस दुनिया में कोई नहीं है, जो किसी का अकेले बलात्कार कर दे। मुझे दिखाओ। चाहे कोई कितना भी ताकतवर क्यों नहीं हो, ऐसा कोई नहीं कर सकता।

पीड़िता के ससुर- क्या हम झूठ बोल रहे हैं?

पाटिल- हां....तुम साबित करो कि एक आदमी कर सकता है।

ससुर- तो लड़की ने जो कहा है वह सच नहीं है?

पाटिल- मुझे बहस नहीं करनी है। तुम्हे यह सब नहीं करना चाहिए। तुम अपने परिवार की बदनामी करा रहे हो। इतना ही है।

ससुर- हमें न्याय चाहिए।

पाटिल- इसके बारे में सोचो। जिस गांव में रेप होता है, वहां कोई लड़की नहीं देगा....तुम्हारा परिवार बदनाम हो जाएगा। तुम्हें यह नहीं करना चाहिए।

नेताओं की ऐसी मानसिकता पर उठ रहे हैं सवाल
पीड़ित और कांग्रेस नेता की इस बातचीत ने अनेकों को चौंका दिया है। लोग अब इस कांग्रेसी नेता से माफी की मांग कर रहे हैं। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कैसे यकीन किया जा सकता है कि वह महिला और बाल सुरक्षा पर कानून बनाएंगे और उसे पास करवाएंगे।

बेंगलुरु की एक ऐक्टिविस्ट बृंदा अदिगे ने कहा है कि 'उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए। यह कितना तुच्छ आदमी है जो इस तरह की ओछी बातें कह रहा है। हम क्यों यकीन करें कि ये लोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएंगे? वह माफी मांगें और इस केस की जांच पुख्ता तरीके से हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+