कर्नाटक: कांग्रेसी नेता और पूर्व स्पीकर कागोडू थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी ने ज्वॉइन की BJP
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ. राजनंदिनी ने कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव से पहले झटका देते हुए भाजपा ज्वॉइन कर ली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले टिकट ना मिलने पर पार्टी बदलने का दौर लगातार जारी है। बुधवार को कांग्रेस को अब एक और झटका लगा है क्योंकि दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ राजनंदिनी ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली है। राजनंदिनी ने कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।
भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व स्पीकर कागोडु थिम्मप्पा की बेटी डॉ. राजनंदिनी ने कहा कि मैं टिकट के लिए कोशिश कर रही थी लेकिन कांग्रेस ने मुझे नहीं दिया। वे हमें सूचित कर सकते थे लेकिन उन्होंने इसे उस व्यक्ति को दे दिया जो बाहर से आए थे।
उन्होंने कहा मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस मुझे पहचानेंगी और मुझे टिकट देंगी, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया। भाजपा ने मेरा गर्मजोशी स स्वागत किया और मैं पार्टी के लिए काम करूंगी मैं एक कार्यकर्ता हूं और मैं कहीं भी काम कर सकती हूं।
#WATCH | Dr Rajanandini, daughter of veteran Congress leader & former Speaker Kagodu Thimmappa, joins BJP in the presence of BJP leader and former Karnataka CM BS Yediyurappa#KarnatakaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/9iaxIIZmeL
— ANI (@ANI) April 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications