कर्नाटक कांग्रेस सरकार का ऐलान, वायनाड में हाथी के कुचलने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को 15 लाख का मुआवजा
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार वायनाड में हाथी द्वारा मारे गए व्यक्ति के परिवार को मुआवजा के रूप में 15 लाख रुपये देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) नेता राहुल गांधी ने यह ऐलान पीड़ित परिवार से मिलने के बाद किया था।
कर्नाटक सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा चुनाव कुछ महीने दूर हैं। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा संसद चुनावों के लिए कांग्रेस के गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर प्रतिद्वंद्वी है।

गांधी को लिखे पत्र में, कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि उनका विभाग मानव-पशु संघर्ष से बचने के लिए एक कार्य योजना बनाने के लिए केरल और तमिलनाडु के वन विभागों के साथ एक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है। मंत्री ने लिखा कि कर्नाटक में भारत में हाथियों की संख्या सबसे अधिक 6,395 है। उन्होंने कहा कि कई कारणों से वन क्षेत्र कम हो रहा है और मानव आवास में आने वाले हाथियों की संख्या बढ़ रही है।
10 फरवरी को हाथी ने कुचल को मार डाला
आपको बता दें कि बीती 10 फरवरी को वायनाड के मननथावडी इलाके में हाथी ने व्यक्ति अजीश को कुचल कर मार डाला था। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। खंड्रे ने तब तर्क दिया था कि हाथियों को "कर्नाटक हाथी" या "केरल हाथी" का लेबल नहीं दिया जा सकता, क्योंकि वे प्रकृति में प्रवासी थे।












Click it and Unblock the Notifications