Karnataka CM salary: जानिए कितनी होगी कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया की सैलरी?
Karnataka New Cm: सिद्धारमैया को शनिवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। सिद्धारमैया दूसरी बार प्रदेश के सीएम बने हैं।

कांग्रेस आलाकमान की तरफ से अपने नाम पर मुहर लगने के बाद सिद्धारमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जो शीर्ष पद की दौड़ में भी थे उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की गहमागहमी के बीच आज हम आपलोगों को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की सैलरी से लेकर सुख सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बताएंगे कि आखिर कर्नाटक के नए सीएम को कितनी सैलरी मिलेगी?
कर्नाटक के नए सीएम की सैलरी क्या होगी?
कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री की सैलरी 75 हजार रुपये प्रतिमाह होगी। इसके अलावा सरकारी भत्ता 4.50 लाख रुपये मिलेगी। आवास और लेआउट और बगीचों के रख-रखाव के लिए 30,000 रुपये भत्ता मिलेंगे। बता दें कि पिछले साल फरवरी में ही मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और एमएलसी की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री के वेतन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये प्रति माह वहीं मंत्रियों के वेतन को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये और दोनों के लिए सरकारी भत्ता तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 4.50 रुपये करने का निर्णय लिया गया था।
Recommended Video
आवास भत्ता, रखरखाव और यात्रा भत्ता कितना मिलेगा?
साल 2022 में प्रस्ताव में मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के आवास किराया भत्ते को 80,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया था। यानी की आवास किराया भत्ता अब 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि आवास और लेआउट और बगीचों के रख-रखाव के लिए भत्ता 20,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया था। वहीं मंत्रियों को यात्रा भत्ता 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
स्पीकर, विधायकों और एमएलसी की सैलरी
साल 2022 में विधायकों और एमएलसी के वेतन को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव किया गया था। विधानसभा स्पीकर के लिए सत्कार भत्ता तीन लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये प्रति वर्ष किया गया था। सभी विधायकों और एमएलसी को हर महीने 60,000 रुपये निर्वाचन क्षेत्र यात्रा भत्ता के रूप में मिलेंगे और उन्हें 50,000 रुपये प्रति माह पेंशन भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications