'सीएम पद मिले ना मिले, ब्लैकमेल नहीं करूंगा...', Karnataka CM की रेस में शामिल डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

Karnataka CM Race: डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा है कि वो पार्टी में एक जिम्मेदार पद पर हैं और ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे कांग्रेस की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचे।

dk shivakumar

Who will be Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी में गहमागहमी जारी है। आज दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बेंगलुरु से रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सीएम के नाम को लेकर बात की तो डीके शिवकुमार ने कहा कि वो एक जिम्मेदार पद पर हैं और ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जो पार्टी के खिलाफ जाए।

मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, 'कर्नाटक में पूरी कांग्रेस एकजुट है और हमारे पास 135 विधायकों का संख्याबल है। कांग्रेस आलाकमान मुझे तवज्जो दे या ना दे, मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। ना ही मैं पार्टी के साथ कोई धोखा करूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। अगर पार्टी चाहती है तो वो मुझे जिम्मेदारी दे सकती है।'

कर्नाटक में कांग्रेस-भाजपा को कितनी-कितनी सीटें मिलीं?
आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा के हिस्से में महज 66 सीटें गई हैं। इनके अलावा जेडीएस के प्रत्याशी 19 और अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर जीते हैं। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की तरफ से अब सीएम के नाम का ऐलान होना है, जिसके लिए आज दिल्ली में अहम बैठक है।

डीके और सिद्धारमैया में कौन बनेगा सीएम?
इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में ऐलान किया गया था कि गुरुवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि बैठक में सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया था। सीएम पद के लिए मुख्य तौर पर अभी डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच ही मुकाबला है। सियासी जानकारों की मानें तो दोनों में सिद्धारमैया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+