Karnataka Chunav: दुल्हनियां के घर बारात ले जाने से पहले वोट डालने परिवार संग पोलिंग बूथ पहुंचा दूल्हा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजधानी बेंगलुरू में वोटर्स का जोश आज देखते ही बन रहा था। बेंगलुरू निवासी साहिल जैन जिनकी आज शादी है वो अपनी शादी में जाने से पहले परिवार संग वोट डालने पहुंचे थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। राजधानी बेंगलुरू समेत पूरे कर्नाटक में वोटरों का जोश इस बार देखते ही बन रहा है। राजधानी बेंगलुरू जो पिछले विधानसभा चुनावों में वोटरों की उदासीनता के लिए जानी जाती थी वहीं इस बार पर बेंगलुरू के पोलिंग बूथ पर ऐसे नजारे देखने को मिले जो लोकतंत्र के इस पर्व की अहमियत को दर्शा रहे थे। इन्हीं नजारों में एक नाजारा बेंगलुरू के हनुमंतनगर के एक पोलिंग बूथ पर नजर आया। यहां पर एक ऐसा वोटर आया जिसकी आज शादी है।
शादी के दिन दुल्हा हो या उनके घर वाले उनको सांस लेने की फुरसत नहीं होती वहीं बेंगलुरू के इस जैन परिवार ने शादी के दिन सबसे पहले हर जरूरी काम छोड़ कर वोट डाला। दूल्हा बने साहिल जैन और उसके परिवार वालों ने पहले अपना देश जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाना अहम समझा और वोट डालने पहुंचे।
Recommended Video

बेंगलुरू के बसवनगुड़ी हनुमंत नगर के पोलिंग बूथ पर वोट डालने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे दूल्हे ने कहा मैं देश का एक जागरूक नागरिक और जागरूक वोटर हूं। इसलिए मैंने वोट डालकर अपने भारत के सजग नागरिक होने का फर्ज निभाया है। साहिल ने कहा मुझे गर्व है कि अपने अपने जीवन के नए सफर की शुरूआत करने से पहले मैंने लोकतंत्रिक देश के नागरिक होने का फर्ज निभाया।
साहिल ही नहीं साहिल के परिवार के मुखिया सूरज के अलावा अन्य सदस्य अशोक,हेमलता, विनोद, ममता, राकेश, नीतू समेत अन्य रिश्तेदारों ने साथ जाकर पहले वोट डाला। वोट डालने के बाद साहिल अपनी होने वाली दुल्हनियां पूनम के घर बैंड बाजा के साथ अपनी बारात लेकर शादी करने के लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications