बीएसपी सुप्रीमो मायावती की पार्टी के ये विधायक पहली बार यूपी के बाहर बनेंगे मंत्री

Recommended Video

    BSP Mayawati के MLA को Kumaraswami Cabinet में मिली जगह | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के लिए आज का दिन बेहद अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि बसपा यूपी के बाहर किसी राज्य की सरकार में शामिल होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक की, जहां चुनाव नतीजे आने के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और जेडीएस के बीच चुनाव बाद गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई। इसका फायदा भी बीएसपी को हुआ है। कर्नाटक चुनाव में जीतने वाले बीएसपी के इकलौते विधायक एन. महेश को एचडी कुमारस्वामी की सरकार में शामिल किया जा रहा है। ऐसा पहली बार है होगा जब बहुजन समाज पार्टी के कोई विधायक यूपी के बाहर किसी सरकार में मंत्री बनेंगे।

    कुमारस्वामी कैबिनेट में एन महेश को जगह

    कुमारस्वामी कैबिनेट में एन महेश को जगह

    कर्नाटक चुनाव के बाद जेडीएस ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है। 23 मई को एचडी कुमारस्वामी के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब 2 हफ्ते बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में कर्नाटक से मायावती की पार्टी के अकेले विधायक एन महेश को भी जगह दी गई है। एन. महेश बीएसपी के पहले मंत्री होंगे जो यूपी के बाहर मंत्री बनेंगे। बीएसपी सुप्रीमो ने इसकी सहमति दे दी है, इस बात की जानकारी बीएसपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।

    कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में मायावती ने निभाया था अहम रोल

    कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में मायावती ने निभाया था अहम रोल

    सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हमें खुशी है कि हमारी पार्टी के विधायक उत्तर प्रदेश के बाहर किसी सरकार में मंत्री बन रहे हैं। इससे पहले एन. महेश हाल ही में लखनऊ आए थे। उन्होंने बीएसपी के अखिल भारतीय राष्ट्रीय पार्टी सम्मेलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने उस समय कहा कि कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार पांच साल पूरे करेगी।

    एचडी कुमारस्वामी का पहला मंत्रिमंडल विस्तार

    एचडी कुमारस्वामी का पहला मंत्रिमंडल विस्तार

    कर्नाटक सरकार में बीएसपी विधायक के मंत्री बनने का असर दूसरे राज्यों में भी नजर आ सकता है। खास तौर से कांग्रेस के साथ बीएसपी के गठबंधन संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की ओर से बीएसपी को अनौपचारिक तौर पर ऑफर भी दिया गया है। हालांकि आखिरी फैसला मायावती को ही करना है, वही आगामी चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कोई फैसला ले सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+