Karnataka Budget: तो इस वजह से सदन में सिद्धारमैया कान में गेंदे का फूल लगाकर पहुंचे

कर्नाटक में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेता कान में गेंदे का फूल लगाकर पहुंचे थे। दरअसल कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार को घेरने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Siddaramaih

कर्नाटक में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपना प्रदर्शन दर्ज कराया है। सिद्धारमैया और अन्य विपक्षी विधायक कान में गेंदे का फूल लगाकर सदन में पहुंचे। इनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है, पिछले बजट और अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करके भाजपा की सरकार ने प्रदेश के लोगों को फूल बनाया है।

मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई जोकि प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं, उन्होंने आज इस सरकार में अपना दूसरा बजट पेश किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार का यह आखिरी बजट है। कर्नाटक कांग्रेस ने किवी मेले हुआ करार दिया है जिसका मतलब होता है कान में फूल, जोकि सांकेतिक तौर पर यह दर्शा रहा है कि किसी ने उन्हें बेवकूफ बनाया है। बजट सत्र के दौरान सिद्धारमैया ने लगातार बोम्मई सरकार पर हमला किया और कहा सरकार ने 600 वादे चुनावी घोषणा पत्र में किए थे, लेकिन उसमे से 10 फीसदी को भी पूरा नहीं कर सके।

वहीं मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार बजट के दौरान एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ आएगी, जिसमे भाजपा सरकार द्वारा 2018 के घोषणा पत्र में जो वादे किए गए उसे पूरा करने की जानकारी देगी। पिछले हफ्ते बोम्मई ने कहा था कि जीएसटी के तहत इस महीने रिकॉर्ड 6085 करोड़ रुपए इकट्ठे किए गए है। कर्नाटक लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। जीएसटी टैक्स कलेक्शन के मामले में हम 30 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि बोम्मई सरकार ने आज 3.09 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+