Karnataka Budget 2026: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को तोहफा, मैसूर में 500 करोड़ की लागत से तैयार होगा फिल्म सिटी
Karnataka Budget 2026: कर्नाटक सरकार ने राज्य का सालाना आम बजट शुक्रवार (6 मार्च) को पेश किया है। फिल्म उद्योग को नई गति देने के लिए बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। इन फैसलों का उद्देश्य फिल्म निर्माण को आसान बनाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और कन्नड़ सिनेमा को मजबूत करना है। सरकार ने फिल्म शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने से लेकर नई फिल्म सिटी और डिजिटल लोकेशन मैप तक कई योजनाओं का ऐलान किया है।
सरकार ने फिल्म निर्माताओं को विभिन्न विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 'Cine Mitra' नाम से एक सिंगल विंडो ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने का फैसला किया है। इस पोर्टल के माध्यम से फिल्म शूटिंग और फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी जरूरी अनुमतियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे फिल्म निर्माताओं को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

Karnataka Budget 2026: टूरिज्म और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- राज्य सरकार 'कर्नाटक फिल्म लोकेशन डिजिटल मैप' भी तैयार करेगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- इस डिजिटल मैप में राज्य के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों और संभावित फिल्म शूटिंग लोकेशनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।
सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि इससे फिल्म निर्माताओं को उपयुक्त लोकेशन ढूंढने में आसानी होगी और राज्य में फिल्म शूटिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
Karnataka Budget: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मिली सौगात
कन्नड़ फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने सब्सिडी से जुड़ा भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पहले गुणवत्ता वाली कन्नड़ फिल्मों को दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी गई थी। हालांकि वर्ष 2025-26 में सरकार ने तीन साल के लिए फिल्मों का चयन कर सब्सिडी वितरित की है। अब शेष वर्षों की सब्सिडी देने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने मैसूर में प्रस्तावित फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को भी नई मंजूरी दी है।
पहले इस परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। अब संशोधित प्रशासनिक मंजूरी में थीम पार्क, स्टार होटल और रेस्तरां को भी शामिल किया गया है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर की नियुक्ति भी कर दी गई है।
पुट्टन्ना कनागल का घर बनेगा म्यूजियम
इसके अलावा प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक दिवंगत पुट्टन्ना कनागल के आवास को एक म्यूजियम के रूप में विकसित करने का भी फैसला किया गया है। सरकार का मानना है कि इन पहलों से कर्नाटक का फिल्म उद्योग और पर्यटन दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications