कर्नाटक में हो सकते हैं 3 उप-मुख्‍यमंत्री, सीएम येदियुरप्‍पा ने दिए संकेत

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्‍प ने सत्ता में आने के लगभग एक महीने बाद बीते मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों को शामिल किया। मंत्रिमंडल की सूची पर भारतीय जनता पार्टी आलाकमान की मुहर लगी है। हालांकि पहली सूची में येदियुरप्‍पा के कई वफादार शामिल नहीं हैं। ऐसे में इसके खिलाफ विरोध के सुर उठ रहे हैं। लेकिन अब ऐसी बातें सामने आ रही है कि येदियुरप्पा सरकार में तीन उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। खुद सीएम बीएस येदियुरप्पा ने इसके संकेत दिए हैं।

कर्नाटक में हो सकते हैं 3 उप-मुख्‍यमंत्री, सीएम येदियुरप्‍पा ने दिए संकेत

आज इस बारे में घोषणा भी संभव है। बता दें कि येदियुरप्पा सरकार में अब तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। सीएम येदियुरप्पा ने संकेत दिए हैं कि तीनों उपमुख्यमंत्रियों के नाम लगभग तैयार हैं। उधर, इन संभावित नामों को लेकर बीजेपी के भीतर ही विरोध के सुर और तेज हुए हैं। कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे कदम को चौंकानेवाला बताते हुए कहा है कि इस पद के लिए अनुभवहीन नामों पर विचार किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि बेलगावी से लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी और युवा नेता सीएन अश्वथ नारायण के नाम की चर्चा है। इसके अलावा दलित नेता गोविंद एम करजोल भी इस दौड़ में हैं। सोमवार को अपने बयान में येदियुरप्पा ने कहा, उपमुख्यमंत्री का पद किसे दिया जाएगा, इसकी घोषणा आज हो जाएगी। मैंने राज्यपाल के पास सूची भेज दी है। विभागों का बंटवारा भी आज कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले रविवार को येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा था कि कितने उपमुख्यमंत्री होंगे, यह सोमवार को पता चल जाएगा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+