Karnataka: हुबली-धारवाड़ नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद जीती भाजपा,डीके का दिया टास्‍क हारे शेट्टार

Karnataka: हुबली-धारवाड़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत मिली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बुरी तरह पराजित होने वाली भाजपा के मंगलवार का दिन मंगल रहा। हुबली-धारवाड़ नगर निगम के मेयर और डिप्‍टी मेयर का चुनाव संपन्न हुआ और भाजपा लगातार दूसरी बार मेयर और डिप्‍टी मेयर पद जीत हासिल करते हुए जिले का प्रशासन अपने कब्जे में बनाए रखा।

karnataka-bjp

मंगलवार को संपन्‍न हुए कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मेयर पद पर भाजपा की वीना भरदवाड़ मचुनी गईं और सतीश हंगल डिप्टी मेयर चुने गए और कांग्रेस का निगम में सत्ता बनाने का सपना आखिरकार टूट गया है।

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, मंत्री सतीश जराकीहोली और संतोष लाड ने इस नगर निगम मं सत्ता बनाने की रणनीति बनाई थी लेकिन उनकी रणनीति धरी की धरी रह गई। भाजपा की जीत से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को सौंपे गए टास्क में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

याद रहे कि प्रदेश की राजधानी बेंगलुरू के बाद हुबली-धारवाड़ नगर निगम राज्‍य का दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है। मंगलवार को हुए चुनाव के बाद इस नगर निगम को अपना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपनी पार्टी से चुनावों की निगरानी की।

भाजपा के लिए ये बड़ी जीत इसलिए मानी जा रही है क्‍योंकि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने भाजपा को हराने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन भाजपा ने उनके मंसूबे पर पानी फेरते हुए राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने निगम पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रही। भाजपा ने दलबदल से बचने के लिए अपने पार्षदों को दांदेली के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था।

भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार वीना 46 वोट हासिल कर मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहीं, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुवर्णा को 37 वोट मिले।
82 सदस्यीय हुबली-धारवाड़ नगर परिषद में भाजपा के पास 39 सीटें हैं। 82 सदस्यीय परिषद में जीत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 46 था, जिसमें 16 निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+