शिकायत लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता पर भड़के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली, कहा- जेल में डलवा दूंगा
बेंगलुरू, 03 सितंबर: कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली के दौरे के दौरान एक महिला को सार्वजनिक तौर पर दुर्व्यव्यहार करने और धमकी देने का वीडियो सामने आया है। ये महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम करती है और समस्या लेकर पहुंची तो मंत्री उस पर भड़क उठे और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जेल में डलवाने की धमकी तक दे डाली। इतना ही नहींं उस महिला को पुलिस के हवाले करवाकर पुलिस स्टेशन भेज दिया।

विधायक लिंबावली द्वारामहिला कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से धमकी देने की घटना शनिवार को बेंगलुरु में सामने आई। विधायक लिंबावली द्वारा की गई टिप्पणियों ने लोगों में आक्रोश पैदा किया और लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है।
रूथ सागे मैरी जो कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता हैं उन्होंने शनिवार को बताया कि उन्होंने व्हाइटफील्ड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा के दौरान मंत्री से मिलने और शिकायत पत्र सौंपने की कोशिश की । इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें महिला के साथ भाजपा मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
महिला कार्यकर्ता ने बताया विधायक लिंबावली ने उससे याचिका छीनने की कोशिश की और जब रूथ ने उनसे पूरी समस्या सुनने के लिए गुजारिश की तो वो गुस्से से आग बबूला हो गए।
महिला ने बताया
"विधायक लिंबावली ने पुलिस को मुझे जेल में डालने का बार-बार निर्देश दिया ह। उसने मुझसे कहा, क्या मेरे पास कोई सम्मान है? आप जमीन पर कब्जा करते हैं और अब आप विधायक के सामने आते हैं। उन्होंने पुलिस से मुझे पकड़कर ले जाने के लिए भी कहा। जिस पर पुलिस मुझे पुलिस स्टेशन ले गई और मुझे बैठाए रखा।
कार्यकर्ता ने कहा कि बीबीएमपी 1971 में बनी उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। चाहे जो भी समस्या हो, विधायक सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार नहीं कर सकते।
#WATCH |Karnataka BJP MLA Aravind Limbavali verbally abused a woman&misbehaved when she tried to hand over a complaint letter to him&speak to him regarding issues in Varthur, Bengaluru following heavy rainfall
She was later taken to Police Station (02.9)
(Note:Abusive language) pic.twitter.com/9QL51UDL5d
— ANI (@ANI) September 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications