Karnataka: घूस लेने के आरोप में पुलिस कर रही तलाश, भाजपा विधायक लापता

कर्नाटक भाजपा के विधायक की लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार के मामले में तलाश कर रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फरार हैं। पुलिस ने उनके बेटे को पहले ही घूस लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Madal Virupakshappa

कर्नाटक भाजपा के विधायक मदल वीरुपक्षप्पा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। लोकायुक्त पुलिस ने मदल के बेटे प्रशांत कुमार को सरकारी ठेके के लिए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बेटे की गिरफ्तारी के दो दिन बाद भी पिता फरार है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मदल विरुपक्षप्पा जिस तरह से पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहे हैं उसके बाद पुलिस ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है, लेकिन बावजूद इसके वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

दरअसल लोकायुक्त पुलिस ने मदल के प्रशांत कुमार के पास से 8.02 करोड़ रुपए बरामद किए थे, जिसमे से 6.1 करोड़ रुपए उनके घर से मिले थे, बाकी के 2.02 करोड़ रुपए पुलिस ने प्राइवेट ऑफिस से बरामद किए थे। 2.02 करोड़ रुपए में से प्रशांत कुमार ने 40 लाख रुपए कथित तौर पर प्राइवेट कंपनी के मुखिया से लिए थे क्योंकि उन्हें कच्चा माल सप्लाई करने का ठेका मिला था। वीरुपक्षप्पा चन्नागिरी विधानसभा सीट से आते है और वह केएसडीएल के चेयरमैन भी हैं, इस पद से शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि कुमार ने अपने पिता के नाम पर यह घूस ली है।

वीरपक्षप्पा इस मामले में दूसरे प्रमुख आरोपी हैं। इस मामले में चार अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोकायुक्त पुलिस ने वीरुपक्षप्पा के देवनंगिरी निवास से 16.47 लाख रुपए सीज किए थे। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लोकायुक्त ए सुब्रमण्येश्वर राव ने बताया कि हम अभी तक विधायक को नोटिस नहीं दे पाए हैं, वह खुद को निर्दोष बता रहे हैं और लापता हैं। पुलिस उनके ऑफिस और घर पर नोटिस भेजने जा रही है। शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने प्रशांत कुमार के घर पर छापा मारा था। यहां से कई किलो सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के कागज मिले थे। इसके अलावा सरकारी टेंडर से जुड़े कागज भी मिले थे, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है। हाल ही में पान मसाला फैक्ट्री खुलने दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रशांत का अकाउंट फ्रीज कर दिया है, इसके साथ ही प्रशांत और उसके पिता के पैसे के स्रोत की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+