कर्नाटक: कांग्रेस विधायक आनंद सिंह का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने राज्यपाल वजुभाई वाला को अपना इस्तीफा सौंपा। आनंद सिंह बेल्‍लारी की विजयनगर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले आनंद सिंह के विधानसभा स्‍पीकर के आर रमेश को इस्तीफा सौंप देने की बात सामने आई थी लेकिन विधानसभा स्पीकर ने साफ कर दिया था कि उनको किसी ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

karnataka

विजयनगर विधायक आनंद सिंह के इस्तीफे को लेकर कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा था कि आनंद सिंह न तो उनसे मिले हैं और ना ही इस्तीफा दिया है। कुमार ने कहा कि पार्टियों के भीतर राजनीति पर वो कुछ नहीं कहेंगे। अगर उनको कोई भी विधायक इस्तीफा सौंपेगा तो वो उसे स्वीकार करेंगे। 20 विधायक भी इस्तीफा देंगे तो वो स्वीकार करेंगे लेकिन आनंद सिंह के इस्तीफे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आनंद सिंह ने अब राज्यपाल को इस्तीफा दिया है।

वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि आनंद सिंह का इस्तीफा उनके लिए चौंकाने वाला है। मैं उनसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मेरा संपर्क उनसे नहीं हो पाया है। मैं मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रहा हूं।

कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस की ओर से लगातार ये आरोप लगते रहे हैं कि भाजपा उनके विधायकों तो तोड़ने की कोशिश कर रही है। कर्नाटक में इसको लेकर लगातार राजनीतिक हलचल रही है। फिलहाल मुख्‍यमंत्री एच डी कुमारास्‍वामी भी कर्नाटक में नहीं हैं। स्वामी 8 जुलाई को अमेरिका से लौटेंगे। उनकी गैरहाजिरी में राज्य में ये उठापटक देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+