Karnataka Assembly polls 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए JD(S) ने जारी की 49 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट

कुमारस्‍वामी की पार्टी जेडीएस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में 49 चुनावी उम्‍मीदवारों के नाम हैं।

jds

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को परिणाम घोषित होगा। चुनाव में अब जब एक महीने से भी कम का समय बचा है तब राज्‍य की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जनता दल (एस) ने शुक्रवार की शाम को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है।

कुमारस्‍वामी की पार्टी जेडीएस की इस लिस्‍ट में 49 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Recommended Video

    Atiq Ahmed Son Asad Encounter: Akhilesh Yadav के Yogi Adityanath से सवाल | UP STF | वनइंडिया हिंदी

    जेडी(एस) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले 93 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। जेडीएस द्वारा जारी की गई उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची की खास बात ये है कि भवानी रेवन्ना को हासन से टिकट नहीं दिया गया है। स्वरूप को हसन से जेडीएस का टिकट मिला है जिन पर कुमारस्‍वामी का हाथ है।

    कुमारस्वामी की इच्छा थी कि आम कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए। हालांकि एचडी रेवन्ना ने जोर देकर कहा कि उनकी पत्नी भवानी को हसन से टिकट मिलना चाहिए। यह मुद्दा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा तक पहुंचा।

    देवेगौड़ा ने वार्ता बैठक की। उस बैठक में कुमारस्वामी, एचडी रेवन्ना और भवानी रेवन्ना ने हिस्सा लिया था। यह बताया गया कि यह बैठक विफल रही। देवगौड़ा की बात के बाद भी रेवन्ना का परिवार टिकट के लिए अड़ा रहा।

    रेवन्ना के बेटे हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना और एमएलसी सूरज रेवन्ना ने भी मांग की है कि उनकी मां को टिकट दिया जाए। हालांकि हसन के आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला कि रेवन्ना के खड़े होने पर भवानी को हार का सामना करना पड़ेगा। इस आधार पर खुद कुमारस्वामी ने स्‍वरूप को टिकट दिए जाने की पैरवी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+