कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कुनबा मजबूत करने में जुटी AAP, कांग्रेस-JDS के नेताओं के संपर्क में

कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) भी कर्नाटक में अपनी जमीन तलाश रही है।

नई दिल्ली, 07 जून: कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) भी कर्नाटक में अपनी जमीन तलाश रही है। कांग्रेस और JDS नेताओं से संपर्क करके आप प्रदेश में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री चंद्रू, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी थी, बेंगलुरु में आप में शामिल होंगे।

कर्नाटक में प्रचार करती आम आदमी पार्टी।
Photo Credit:

पृथ्वी रेड्डी को रविवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। उन्होंने टीएनआईई को बताया कि उनकी पार्टी ने विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीआर सुदर्शन, पूर्व मंत्री किम्मने रत्नाकर, वरिष्ठ नेता बीएल शंकर और अन्य सहित कई कांग्रेस नेताओं से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि हम बाहुबली की तलाश नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी तलाश कर रहे हैं जो बदलाव ला सकते हैं।

पूर्व विधायक वाईएसवी दत्ता और विधायक एटी रामास्वामी भी संपर्क में

उन्होंने कहा कि आप ने जेडीएस के पूर्व विधायक वाईएसवी दत्ता और विधायक एटी रामास्वामी से भी संपर्क किया है। पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केआर रमेश कुमार के आप में शामिल होने पर रेड्डी ने कहा कि उन्होंने रमेश से भी संपर्क किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+