Karnataka Assembly 2023: भाजपा आज शाम जारी करेगी लगभग 180 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
भाजपा सोमवार की शाम कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी पहली सूची जारी करेगी।

Karnataka Assembly 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार की शाम को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर करेगी। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी। येदियुरप्पा ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा की 170-180 सीटों के उम्मीदवारों की सूची आज शाम तक जारी कर दी जाएगी।
बता दें भाजपा ने पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा आलाकमान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक की। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, सीटी रवि समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे इस बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची दोपहर बाद जारी की जाएगी।
बता दें कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की अब दो लिस्ट जारी कर चुकी है और जल्द फाइनल लिस्ट भी जारी कर देगी। वहीं भाजपा चुनाव की तारीख की घोषणा मार्च माह के अंत मे हुई थी उसके बाद अब भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर रही है।
भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने से पहले हर निर्वाचन क्षेत्र में माइक्रो वोटिंग करवाई जिसके आधार पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किया और पार्टीग् अलाकमान के साथ हुई बैठक में नाम फाइनल होने के बाद लगभग 180 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। जिसे सोमवार की शाम जारी किया जाएगा।
बता दें कर्नाटक में 10 मई को पूरे राज्य में एक साथ मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती के बाद परिणाम जारी होगा।कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटों हैं सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को
बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है।
कर्नाटक विधानसभा चूनाव 2023 में प्रमुख रूप से भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।
याद रहे इससे पहले 2018 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीएस और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी लेकिन एक साल पूरे होते ही जुलाई 2019 में विधानसभा में कांग्रेस और जेडीएस के कइा सदस्यों के इस्तीफे के कारण कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार गिर गइ थी और उसमें भाजपा सत्ता में आई और येदियुरप्पा सीएम बने लेकिन येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और 26 जुलाई को बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री बनाए गए।












Click it and Unblock the Notifications