रमजान को लेकर कर्नाटक ने जारी की गाइडलाइन, केरल सरकार ने भी तय की समारोह में लोगों की लिमिट

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल: देश में एक बार फिर कोरोना की लहर के साथ मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं कोरोना के बीच अब मुस्लिमों का पाक महीना रमजान भी शुरू हो गया है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। कर्नाटक सरकार ने कोरोना के मद्देनजर मस्जिदों में रमजान के महीने में होने वाले कार्यक्रमों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

ramadan guidelines

कर्नाटक सरकार ने आदेश में कहा कि कंटेनमेंट जोन की मस्जिदें तब तक बंद रहेंगी जब तक क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं आता। वहीं बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने पर भी पूरी तरह से पांबदी लगाई गई है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना पूरी तरह से जरूर होगा।

केरल सरकार ने भी जारी किए प्रतिबंध

इधर केरल की सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार के आदेशों के मुताबिक ज्यादा से ज्यागा 100 लोगों को घर के अंदर एकत्रित होने और 200 तक लोगों को बाहर इकट्ठा होने की अनुमति दी। वहीं राज्य में रात 9 बजे तक दुकानें खुली रहेगी। वहीं स्थानीय नेताओं को सामुदायिक कार्यक्रमों (इफ्तार पार्टी) से शामिल नहीं होने की अपील की है।

भारत का कोरोना ट्रैकर

वहीं देश के सभी हिस्सों से पिछले 24 घंटे में 1,61,736 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं संक्रमण से 879 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 12,64,698 हो गई। वहीं पूरे देश में अब तक 1,71,058 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+