रिचा चड्ढा ने मास्क लगाने को कहा तो करिश्मा को आया गुस्सा, दिया ऐसा सख्त जवाब, हो रहा वायरल
मुंबई, 21 अप्रैल: देश में इस समय कोरोना फैला हुआ है। ऐसे में इससे बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। मास्क पहनने को लेकर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और रिचा चड्ढा के बीच हुई एक बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल करिश्मा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस पर रिचा चड्ढा ने उनको मास्क पहनने की हिदायत दे दी। जो करिश्मा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि घर के भीतर तो छोड़ दीजिए।
Recommended Video

गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं करिश्मा
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों गोवा में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। गोवा से करिश्मा लगातार अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। करिश्मा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिस पर रिचा चड्ढा ने कमेंट करते हुए लिखा- मास्क लगाओ। करिश्मा को रिचा चड्ढा की ये सलाह रास नहीं आई। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए लिखा- मैं किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं अपने प्राइवेट विला में हूं. मैडम... आंख मारने वाले इमोजी के साथ करिश्मा ने ये कमेंट किया।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया रिचा का कमेंट
रिचा के मास्क पहनने के लिए कहने के बाद जिस तरह का जवाब करिश्मा ने दिया, उसकी सोशल मीडिया पर चर्चा है। रिचा को तो ये जवाब अच्छा लगा ही नहीं होगा, कई सोशल यूजर्स को भी ये पसंद नहीं आया। कई लोगों ने मास्क नहीं पहनने पर करिश्मा के इस जवाब की आलोचना की। हालांकि कई लोगों ने हर बात में मास्क के लिए टोकने की आदत को भी खराब बताया।

कोरोना की चपेट में आ चुके कई सितारे
देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र भी कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में फिलहाल शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। जिसके चलते कई सितारे छुट्टियों पर चले गए हैं। बता दें कि अब तक कई फिल्म स्टार और टीवी जगत के सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें आमिर खान अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, संजय लीला भंसाली जैसे नाम भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications