कारगिल वॉर हीरो ले. जनरल वाईके जोशी बने नए नॉर्दन आर्मी कमांडर, पाकिस्‍तान पर रखेंगे नजर

नई दिल्‍ली। कारगिल वॉर हीरो लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी अब नए नॉर्दन आर्मी कमांडर हैं। सेना की नॉर्दन कमांड सबसे अहम कमांड है जिस पर पाकिस्‍तान और चीन के बॉर्डर की बड़ी जिम्‍मेदारी आती है। लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे जो 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। गुरुवार को सेना में नई नियुक्तियों पर मोहर लगी है। इसमें सबसे अहम है नॉर्दन आर्मी कमांड के तौर पर नए नाम का सामने आना।

YK-Joshi.jpg

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर होंगे रिटायर

लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी जिन्‍हें उनके साथी जो कहकर बुलाते हैं, फिलहाल नॉर्दन कमांड में चीफ ऑफ स्‍टाफ हैं। वह एक फरवरी को बतौर जनरल ऑफिस कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) की जिम्‍मेदारी आधिकारिक तौर पर संभाल लेंगे। जिन और नई नियुक्तियों के बारे में फैसला लिया गया है, उनमें सर्दन आर्मी कमांड के नए कमांडर के नाम पर फैसला होना भी शामिल है। लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती अब नए सर्दन आर्मी कमांडर होंगे। वह, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी की जगह लेंगे जो शनिवार को उप-सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभालेंगे। जनरल एमएम नरवाणे के सेना प्रमुख बनने के बाद बाद उप-सेना प्रमुख की पोस्‍ट खाली पड़ी थी। लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती के पास पाकिस्‍तान और चीन से लगी सीमा की निगरानी का अनुभव है। वह असम में काउंटर-इनसर्जेंसी ऑपरेशंस में भी खासे सक्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+